
बिलासपुर,,, शहर के बड़े थाना सरकंडा में लगातार आये दिन चाकूबाजी जैसी घटनाएं होते जा रही है! जिससे लगता है! कि सरकंडा पुलिस का ख़ौप अपराधियो पर कोई असर नही पढ़ रही है! जिससे आये दिन अपराध बढ़ रहे है! तो वही एक और चाकू बाजी की घटना सामने आई है! जिसमे मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर बदमाशों ने ड्राइवर को मार मार के किया घायल, पुलिस के तमाम प्रयास के बावजूद बिलासपुर में एक बार फिर से चाकू बाजी की घटना हुई है। नूतन चौक स्थित अटल आवास में रहने वाला दीपक साहू पेसे से ड्राइवर है! जो पिछले दिनों वह अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान उसके घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले सूरज यादव, अतुल यादव और राहुल बैठे थे, जिन्होंने दीपक साहू पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। दीपक ने मोबाइल चोरी करने की बात से इनकार किया तो इन बदमाशों ने पड़कर उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए एक बदमाश ने चाकू निकाल लिया और उस पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जिससे दीपक साहू बुरी तरह जख्मी हो गया। दीपक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। फिर इलाज के बाद उसने घटना की जानकारी सरकंडा थाने में दी।
बताया जा रहा है कि सभी बदमाश सरकंडा क्षेत्र के आदतन अपराधी है। दशहरा के दौरान भी इन गुंडों ने ड्यूटी में तैनात आरक्षक पर हमला किया था और उस दिन भी उन्होंने चाकू निकाल लिया था। उस दिन तो मामला किसी तरह शांत हुआ लेकिन उनके हौसले बढ़ते गए और उन्होंने दीपक साहू पर जानलेवा हमला किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
