
बिलासपुर,,, बिलासपुर दिवाली आते ही जगह जगह जुआरियो की महफ़िल सजती नजर आती है! जिसमे लाखो रुपये दाव पर लगाते है! जिसमे जुआ खेलने के दौरान विवाद की स्थिति बनी रहती है! तो वही दिवाली के दिन बीती रात जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद के दौरान जमकर मारपीट हो गई! जिसमे मोहल्ले के प्रशांत श्रीवास ने जुआ खेल रहे जुआरियो को मना किया! जब वो नहीं माने तब युवकों ने प्रशांत को दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई कर दी! इस हमले में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया है! जिसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली में केस दर्ज किया है! आपको बता दे कि मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा संतोषी मंदिर के पास रहने वाला प्रशांत श्रीवास बीते मंगलवार की रात सामुदायिक भवन के पीछे जुआ खेल रहे थे! जिसको बन्द कराने के लिए मोहल्ले के युवक द्वारा मना किया , जिसको लेकर जुआ खेल रहे जुआरियो ने मारपीट करना शुरू कर दिया, इस पर मोहल्ले के रहने वाले आदतन अपराधी बाबी वर्मा, बालो यादव, बाड़ू रजक और सनी ने मारपीट किया, जिसके बाद भी बाबी वर्मा, बालो यादव और उसके साथियों ने प्रशांत को दौड़ा कर उसका पीछा किया! इस दौरान उसे हैप्पी स्ट्रीट के पास पकड़ लिया! फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी! मारपीट से प्रशांत को गंभीर चोटें आई है! इसके बाद युवकों ने घटना की जानकारी उसकी मां को दी। घायल प्रशांत को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है! जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले में हमलावर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है! आपको बताते चले कि लगातार मोहल्ले में इनकी गुंडागर्दी से मोहल्ले के रहवासी काफी परेशान रहते है! और इनके खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नही कराते, क्योंकि छूटने के बाद ये आरोपी फिर से गुंडा गर्दी पर उतर जाते है! वैसे इनके खिलाफ कोतवाली थाना, में अनेको मामले दर्ज है! फिर भी इनको पुलिस का जरा भी डर नही है! औऱ यह आये दिन किसी ना किसी से मारपीट, लूटपाट जैसे घटनाओं को अंजाम देता जा रहा है! कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
