
बिलासपुर,,, जिले में अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहें है! पुलिस की लाख मशक्कतों के बाद भी अपराधी घटना को अंजाम दे ते जा रहे है! वहीं अब जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रलिया में मामूली विवाद पर चाकूबाजी का मामला सामने आया है! लहूलुहान युवक ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है! इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है!
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रलिया में रहने वाला घनश्याम चौहान रोजी-मजदूरी करता हैं! गुरुवार 7 नवंबर की शाम 6 बजे वह घर के बाहर मोहल्ले के लोगों के साथ बैठकर बातें कर रहा था! इसी दौरान वहां पर मोहल्ले में ही रहने वाला कृष्ण कुमार चंद्राकर आया, उसने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी! इस पर घनश्याम और वहां बैठे लोगों ने उसे समझाईश दी! तब युवक ने उनसे विवाद किया! इसके बाद सभी लोग अपने घर चले गए! रात करीब नौ बजे भोजन के बाद घनश्याम अपने घर के बाहर टहल रहा था! तभी कृष्णकुमार वहां आया! उसने शाम को हुए विवाद को लेकर मारपीट शुरू कर दी! इसी बीच उसने अपनी जेब से चाकू निकालकर घनश्याम की पीठ पर वार कर दिया! इसे देख वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया! लहूलुहान युवक ने मस्तूरी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है! इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…

