
बिलासपुर,,, शराबी पति से तंग आकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर जान दे दी! दिनांक 22-10-2024 को बर्न एण्ड ट्रामा रिसर्च सेंटर अस्पताल तारबाहर से मृतिका रश्मि कौशिक उर्फ रानी का जलने से मौत होने की मेमो प्राप्त होने पर थाना सकरी में मर्ग क्रमांक 87/2024 धारा 194 बीएनएसएस मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच में लिया गया, मर्ग जांच पर मृतिका रश्मि कौशिक उर्फ रानी के पति श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पु के द्वारा मृतिका को शादी के कुछ वर्षो बाद शराब पीकर प्रताडित करना जिससे मृतिका काफी ज्यादा दुखी होकर दिनांक 21.10.2024 के दोपहर करीब 12.00 बजे अपने घर के पटाव मे अपने ऊपर मिटटी तेल डालकर आग लगा ली थी जिसका दिनांक 22.10.2024 को सुबह 10.25 बजे बर्न एण्ड ट्रामा रिसर्च सेंटर बिलासपुर मे ईलाज दौरान मृत्यु हो गयी जांच पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 108 बी.एन.एस का घटित होना पाये जाने से आरोपी श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पु के विरूद्ध अपराध क्रमाक 870/2024 धारा 108 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन मैं तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पु को ग्राम पांड से विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा, सउनि विजय राठौर, राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर चोलाराम पटेल, लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक- सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते की अहम भूमिका रही I
आरोपी 👇👇
श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पु पिता स्व बिसाहू राम कौशिक उम्र 42 वर्ष निवासी पांड थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.28रक्षाबंधन की रात कोतवाली चौक बना अखाड़ा… दो का झगड़ा, चढ़ा सामुदायिक रंग! पत्थर बरसे, पटाखे चले, नारे गूंजे; हेलमेट-नेट वाली पुलिस भी बेबस दिखी तो SSP उतरे सड़क पर, फिर लाठी और आंसू गैस चला…
Uncategorized2026.08.28पैसों के लफड़े में ‘बेल्ट-लाठी कांड’, पत्नी के सामने पति की धुनाई, बचाने आई तो बीवी की भी ‘मेहमाननवाजी’! शराब के नशे में सरेराह चला दंगल, वीडियो वायरल…
Uncategorized2026.08.27सुशासन के राज में बादाम के बाद ‘पटवारी दंगल’! तीन साल की तारीखों से भड़का ग्रामीण, जमीन पर पटककर गले में रॉड अड़ाई—सहकर्मी बोले ‘खोल दे-खोल दे, अभी सब बन जाहि’, फिर पहुंची पुलिस….
Uncategorized2026.08.2721 गिरफ्तारियों के बाद नागलोक के फर्जीवाड़े पर ऐसा सन्नाटा, जैसे बिच्छू के मंतर पर सांप का जंतर—लू-बाढ़ मुआवजे की फाइलें भी चुप, साहेबों के दफ्तर गुलजार और सेटिंग की बैटिंग का शोर…
