
बिलासपुर,,, बीती रात जिले के तारबाहर थाना इलाके में चोरी की घटना सामने आई है! जिसमें चोरों ने व्यापार विहार स्थित साईं किराना स्टोर में धावा बोला है, चोरों ने दुकान का शेड तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार शातिर चोर दुकान का शेड तोड़कर अन्दर घुसे और गल्ले में रखे नगद एक लाख रु पर हाथ साफ कर दिया। बता दे व्यापार विहार स्थित साईं किराना स्टोर का संचालक रोज की तरह रविवार को दुकान खोलने आया, और उसने दुकान का शेड टूटा देखा, जिसके बाद गल्ला खोल कर देखा तो उसमें रखे करीब एक लाख रु गायब थे, जिसके बाद दुकान संचालक के होश उड़ गए। वहीं चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई, पर इस मामले में अभी तक प्रार्थी ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नही कराई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.28रक्षाबंधन की रात कोतवाली चौक बना अखाड़ा… दो का झगड़ा, चढ़ा सामुदायिक रंग! पत्थर बरसे, पटाखे चले, नारे गूंजे; हेलमेट-नेट वाली पुलिस भी बेबस दिखी तो SSP उतरे सड़क पर, फिर लाठी और आंसू गैस चला…
Uncategorized2026.08.28पैसों के लफड़े में ‘बेल्ट-लाठी कांड’, पत्नी के सामने पति की धुनाई, बचाने आई तो बीवी की भी ‘मेहमाननवाजी’! शराब के नशे में सरेराह चला दंगल, वीडियो वायरल…
Uncategorized2026.08.27सुशासन के राज में बादाम के बाद ‘पटवारी दंगल’! तीन साल की तारीखों से भड़का ग्रामीण, जमीन पर पटककर गले में रॉड अड़ाई—सहकर्मी बोले ‘खोल दे-खोल दे, अभी सब बन जाहि’, फिर पहुंची पुलिस….
Uncategorized2026.08.2721 गिरफ्तारियों के बाद नागलोक के फर्जीवाड़े पर ऐसा सन्नाटा, जैसे बिच्छू के मंतर पर सांप का जंतर—लू-बाढ़ मुआवजे की फाइलें भी चुप, साहेबों के दफ्तर गुलजार और सेटिंग की बैटिंग का शोर…
