
बिलासपुर,,,, जिला शिक्षा अधिकारी ने यूडाईस प्लस पोर्टल में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं से संपूर्ण जानकारी के डाटा प्रविष्टि का कार्य जल्द पूरा करने सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि दो दिवस के भीतर सभी कार्य पूरे नहीं हुए तो शासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुख के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अशासकीय विद्यालयों की मान्यात समाप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि 293 शासकीय एवं 289 प्राइवेट स्कूलों द्वारा अब तक डेटा प्रविष्टि का कार्य पूर्ण नही किया गया है।
डीईओ ने बताया कि जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का यूडाईस प्लस सत्र 2024-25 का विद्यार्थी प्रोफाइल डाटा एण्ड्री का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पहले से ही सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को यूडाईस प्लस पोर्टल में अपने विद्यालय के डाटा प्रविष्टि करने निर्देशित किया गया है। लेकिन आज तक यूडाईस प्लस में विद्यार्थी प्रोफाइल का कार्य पूरा नहीं किया गया । उन्होंने बताया कि बहुत से स्कूलों में बड़ी संख्या में ड्रॉप बॉक्स में विद्यार्थी दिखाई दे रहे है जिनको उनकी वर्तमान शाला द्वारा इम्पोर्ट किया जाना है। डीईओ ने कहा कि यदि ड्रॉप बॉक्स मे विद्यार्थी को उनकी शाला द्वारा इम्पोर्ट नहीं किया जाता है तो ऐसे विद्यार्थियों को शाला त्यागी विद्यार्थियों के लिस्ट में शामिल किया जाएगा और इसके जिम्मेदार शाला प्रमुख होंगे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…

