
बिलासपुर,,,, कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई | जिसमें यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद के प्रबंधक द्वारा जिले में आधार सेचुरेशन, 18 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के आधार नामांकन के सम्बन्ध में तथा वर्तमान में जिले में संचालित आधार नामांकन केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई | बैठक में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों का आधार नामांकन किये जाने, 5 से 7 वर्ष आयु एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई |
विदित हो की जिले में जिला ई गवर्नेंस सोसाइटी बिलासपुर व चिप्स के माध्यम से 122, डाक विभाग के माध्यम 6,आईंपीपीबी के माध्यम से 2, सूडा के संगवारी परियोजना के माध्यम से 5, सीएससी के माध्यम से 23 आधार केंद्र संचालित किये जा रहे हैं | इसके अतिरिक्त एक वर्ष में जिले में निरीक्षण उपरान्त यू आई डी ए आई के निर्देशानुसार कार्य न किये जाने पर 10 आधार केंद्र संचालक को निलंबित किया गया है । यू आई डी ए आई के निर्धारित दस्तावेज़ का उपयोग न किये जाने पर 18 आधार केंद्र संचालक पर आई.डी. निरस्त किये जाने की कार्यवाही की गई है | बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं ई जिला प्रबंधक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे |

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
