
बिलासपुर,,,, भिलाई मे पुलिस के द्वारा कुख्यात अपराधी अमित जोश को एनकाउंटर में मार गिराया है! जहाँ जांच के लिए 3 सदस्य की टीम गठित की गई है!
छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी को मार गिराया है! भिलाई पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग की , तो वही कुख्यात अपराधी अमित जोश ने भी 6 से 7 राउंड पुलिस पर फायरिंग की है! जिसमे अमित जोश की एक गोली पुलिस की गाड़ी में जा धसी! जिसके बाद दुर्ग S P जितेंद्र शुक्ला ने क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की गई !
अमित जोश के करीबी कुख्यात अपराधी राजा बैझड को रायपुर से किया गिरफ्तार
अमित जोश के करीबी कुख्यात बदमाश राजा बैझड से खरीदा था हथियार पकड़ने गई पुलिस पर ताना कट्टा, लेकिन नही दब पाया ट्रिगर, बताया जा रहा है!आरोपी की पुलिस के साथ झड़प भी हुई! भिलाई एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश अमित जोश के करीबी राजा बैझड ने रायपुर पुलिस पर कट्टा तान दिया ! पुलिस कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई थी! तभी उसने ट्रिगर दबाने की कोशिश की, लेकिन फायर करने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया! इस दौरान पुलिस औऱ कुख्यात बदमाश के बीच झड़प भी हुई!
बताया जा रहा है! कि राजा ने अमित जोश से ही कट्टा खरीदा था! औऱ वह हत्या के मामले में जेल में बन्द था! 3 महीने पहले ही बीमारी का बहाना बना कर पैरोल लेकर जेल से बाहर आया था! इसके बाद से वह फरारी काट रहा था! मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है!
दीवार फांदकर घर मे घुसे पुलिस के जवान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना स्टाफ को सोमवार की रात 12 बजे आसपास जानकारी मिली कि फरारी काट रहे! राजा बैझड मोतीनगर के एक मकान में छिपा बैठा है! सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना प्रभारी के साथ 5 लोग की टीम बनाकर लोकेशन पर पहुची! जहाँ पुलिस ने राजा बैझड के कब्जे से कट्टा औऱ चाकू को जप्त किया !
बिलासपुर में कब होगी कुख्यात बदमाशो पर इतनी बड़ी कार्यवाही
जिले में बड़े बड़े अपराध होते जा रहे है! जिस पर बिलासपुर S P रजनेश सिंह के द्वारा लगातार कार्यवाही हो रही है! लेकिन कुख्यात बदमाश औऱ टपोरियों पर बिलासपुर की पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है! जिसके बाद भी अपराध थमने का नाम नही ले रही है! जिस तरह से भिलाई के कुख्यात बदमाश अमित जोश पर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया! और उसके करीबी राजा बैझड को गिरफ्तार किया गया! ठीक इसी तरह जिले में बड़ी कार्यवाही हो तो शायद जिले में टपोरियों और अपराधियों को पुलिस का डर बना रहे! जिससे जिले में अपराधी अपराध ना कर सके! आपको बता दे कि बिलासपुर जिले में चाकू बाजी, लूट, हत्या, चोरी, डकैती, जमीन संबंधित, आत्महत्या के लिए मजबूर करना, नशे का बड़ा कारोबार जैसे अनेको अपराध होते जा रहे है! जिसपर कार्यवाही के नाम पर मामूली धारा लगा के अपराधियों को छोड़ देना! जिसपर औऱ अपराधियो को किसी बड़े अधिकारियों की सह मिलना जिससे अपराध को और बढ़ावा मिल रहा है! हाल ही जिले में अनेको हत्याएं हुई है! जिसमे एक हत्या तो सरकंडा थाने से 100 मीटर की दूरी पर हुई थी! जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया था! जिसके बाद केबल ऑपरेटर की निर्मम हत्या हुई थी! लेकिन अपराधी कई दिनों से फरार था! जिस पर बिलासपुर S P ने तारबहार थाना प्रभारी गोपाल सत्पथी को लाइन अटैच कर दिया था! ऐसे अनेको मामले जिले में हो रहे है! लेकिन पुलिस इनकी तह तक जाना नही चाहती! जिसके कारण अपराधो में बढ़ोतरी हो रही है! अगर पुलिस ने अमित जोश, औऱ उसके करीबी राजा बैझड के जैसे बिलासपुर में कार्यवाही हो तो शायद बिलासपुर जिले में अपराध काम जाए!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…

