
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चोरी के दो आरोपी एवं कबाडी दुकानदार को सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तार! प्रार्थी सैयद मकबूल अली पिता स्व हाजी सैय्यद मकसूद अली उम्र 47 वर्ष सा0 सुन्नी हुसैनी मस्जिद के पीछे तैयबा चौक तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर का दिनॉक 18-08-2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11/08/2024 को इनके कार्यालय डॉक्टर रहालकर क्लीनिक के सामने राजा नर्सरी के पीछे इंदु चौक के आँगन में रखे मोबाइल टावर बनाने का सामान लोहे की पाइप व स्टील की प्लेट एवं दिनांक 15/08/2024 को प्रात: करीबन 04/00 बजे इनके कार्यालय कें आँगन में रखे लोहे का सामान व पुन: करीबन 08/00 बजे आँगन से लोहे का सामान व मोटर पम्प में लगा बिजली का तार को काटकर चोरी कर ले गये है कि आवेदन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा सदर 303(2), 3(5) BNS का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान चोरी गई मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी आसपास के कबाडी दुकानदारों एवं मुखबीर लगाकर की जा रही थी कि आज दिनॉक 11-11-2024 को मुखबीर की सूचना पर संदेही सोनू ठाकुर को पकडकर पुछताछ करने पर अपने साथी विजय सिंगाडे के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं चोरी गये समान को रामेश्वर बहेलिया कबाडी वाले के पास बेचना बताये जो उक्त चोरी गई मशरूका को ट्रक में लोड जप्त किेया गया आरोपीगणों का विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है!
आरोपीगणो के कब्जे से हाफ ट्रक क्रमॉक सीजी- 10 सी- 9521 में लोड मोबाईल टावर बनाने का समान, जैसे लोहे का पाईप, विघुत वायर आदि किमती 20,000 रूपये बरामद कर जप्त किया गया!
आरोपी 👇👇
1- सोनू चौहान उर्फ कमल दीप पिता स्व किशोर उम्र 23 साल निवासी विनोबा नगर पाठक किराना दुकान के पास थाना तारबहार जिला बिलासपुर छ.ग.।
2- विजय सिंगाडे पिता स्व भीमराव उम्र 36 साल निवासी बन्नाक चौक प्रगति विहार थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर
3- रामेश्वर बहेलिया पिता सव् गोकूल बहेलिया उम्र 50 साल निवासी बजरंग चौक तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.(कबाडी दुकानदार)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…

