
बिलासपुर,,, नाबालिक बालक ने दिनांक 04.08.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि करीब 11.00 बजे अपने साथी ओमप्रकाश साहू के साथ घर जा रहे थे तभी अटल चौक अशोक नगर साईं मंदिर के पास मोहल्ले का बौना यादव, सुमित श्रीवास, बिल्ला एवं अन्य लोग पूर्व मंे हुये विवाद को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का, डंडा से मारपीट करने लगे, मारपीट करने से आंख, पीठ, सिर में एवं साथी ओमप्रकाश साहू के आंख, पैर, सिर में चोंट आया जिससे वह बेहोश होकर गिर गये तब वे लोग भागे हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी की गई जो अपने सकुनत से फरार थे। आज दिनांक 12.11.2024 को सूचना मिला कि आरोपी रामायण सिंह उर्फ बौना अशोक नगर में घूम रहा है, उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी बौना उर्फ रामनारायण सिंह यादव को अशोक नगर में घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇
रामनारायण सिंह उर्फ बौना पिता महादेव यादव उम्र 27 वर्ष निवासी खमतराई दैहानपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…

