
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र से फिर दिनदहाड़े मनेन्द्रगढ़ के एक युवक को अपहरण कर उससे मारपीट करने और उसके घरवालों को एक्सीडेंट की झूठी खबर दे ऑनलाइन रकम मंगाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है!
मिली जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ निवासी मनोज कुमार गुरुवार दोपहर ट्रेन से उतरकर शहर की ओर आ रहा था! रास्ते मे 2 बाइक सवार युवक ने बाइक अड़ा रास्ता रोककर उससे गाली गलौज की और जबरिया उसे बाइक में बिठा कर रेलवे क्षेत्र के सुनसान इलाके के पान ठेले के पास ले गए! जहा दोनों ने मारपीट कर उसके घर का नंबर ले कॉल कर उसके एक्सीडेंट का हवाला दे 3500 रु ऑनलाइन मंगाया और मनोज को वही छोड़ कर भाग निकले! इसके बाद मनोज ने तारबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई! प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के डिटेल जरिये पुलिस ने सिरगिट्टी तिफरा निवासी करण साहू और नीतीश नायडू को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…

