
बिलासपुर,,, प्रार्थी मृत्युंजय सिंह पिता प्रेमप्रकाश सिंह उम्र 32 साल साकिन झलफा थाना हिरी जिला बिलासपुर छ.ग. द्वारा प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि उसकी ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 की 1748 जो कि राज भोजनालय के पीछे यार्ड पेण्डीडीह में खड़ी थी का जीपीएस तोड़कर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है

सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये माननीय पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देश पर टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी तभी पता चला कि चोरी गई ट्रेलर रायगढ़ जिन्दल पॉवर प्लॉट पार्किंग यार्ड में दिखी है सूचना पर हमराह गवाह प्रार्थी के पुलिस टीम को रवाना किया गया जो रायगढ़ जाकर घेराबंदी कर आरोपी खुर्शीद अंसारी एवं नेजाम असांरी को पकड़े. आरोपी नेजाम अंसारी ने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि वह तीन साल तक प्रार्थी की टेलर गाड़ी चलाता था विगत 01 माह पूर्व गाड़ी चलाना छोड दिया तथा अपने गांव पेन्डिली थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड में अपने साथी खुर्शीद अंसारी के साथ चोरी का प्लान बनाकर दिनांक 12.11.2024 को यहां आया एवं मौका पाकर प्रार्थी की ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 व्ही 1748 के जीपीएस सिस्टम एवं लॉक को अपने साथ लाये पेचकश से तोड़कर दिनांक 13.11.2024 के रात्रि 01:15 बजे ले गया जो रायगढ़ में पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। आरोपी खुर्शीद अंसारी एवं नेजाम अंसारी के संयुक्त कब्जे से ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 व्ही 1748 कीमती 2500000/-रूपये एवं जीपीएस एवं टूटा हुआ लॉक तथा पेचकश जप्त कर आरोपी 1. खुर्शीद अंसारी पिता रोस्तम अंसारी उम्र 25 साल, 2. नेजाम अंसारी पिता इशु अंसारी उम्र 23 साल साकिनान पेन्डिली याना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड को विधिवत दिनांक 14.11.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में योगदानः निरीक्षक किशोर केंवट, उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिवाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक बी.एस. राजपूत, प्र०आर० 846 संतोष यादव, आरक्षक 1383 जितेन्द्र जगत का विशेष योगदान रहा।
अप.क. 327/2024
धारा 303(2), 3(5) बी .एन.एस.
आरोपीगण 👇👇👇
पिता रोस्तम अंसारी उम्र 25 साल साकिन पेन्डिली थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड, 2. नेजाम अंसारी पिता इशू अंसारी उम्र 23 साल साकिन पेंडिली थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
