
बिलासपुर,,,, हाल ही में सिविल लाइन थाना में पदस्त महिला एसआई का 5 हजार की रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया था, वहीं अब बिल्हा थाने मे पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल साहू का एक विडियो सोशल वीडियो में वायरल हो रहा है जिसमें प्रधान आरक्षक अनिल साहू शराब् के मामले गाड़ी को राजसात नही करने के एवज मे 50 हजार की माँग कर रहा है। जिससे पुलिस विभाग की काफी बदनामी हो रही है। और रिश्वतखोर पुलिसकर्मी चंद पैसों के लिए वर्दी की गरिमा को शर्मसार करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये विडियो 12 सितंबर का बताया जा रहा है। जब सोन वर्षा बंजारे नामक युवक से बिल्हा पुलिस ने 55 पाउवा दारु जप्त कर 10 सितम्बर को जेल भेज दिया था और जप्त गाड़ी को राजसात करने की तैयारी में जुटी हुई थी इसी बीच एक वकील और पुलिसकर्मी के बीच इस मामले की सेटिंग को लेकर लेनदेन का यह वीडियो बताया जा रहा है।
सूत्रों की माने तो 12 सितम्बर को इस वीडियो की जानकारी जिले के उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी और इस वीडियो को बनाने वाले ने उल्टा आरक्षक को वीडियो वायरल करने का डर दिखा कर लाखों रु की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक द्वारा पैसों की मांग का ये वीडियो लगभग 2 महीने पुराना है लेकिन अब तक इस मामले में विभाग द्वारा तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस मामले में दिलचस्प बात ये सामने आ रही है, कि पहले वर्दीधारी आरक्षक ने पैसे मांगे जिसका वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दे कर वीडियो बनाने वाले शख्स ने उल्टा आरक्षक से पैसे की डिमांड करने लगा। बहरहाल अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी क्या कार्यवाही करते है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
