
बिलासपुर,,, जिले के शनिचरी बाजार में रविवार की सुबह व्यापारियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था! दुकानें खोलते ही कमर तक पानी भर गया! व्यापारियों ने पहले तो इसे अरपा नदी में बाढ़ समझा, लेकिन बाद में पता चला कि यह खूंटाघाट से आने वाले अमृत मिशन की पाइपलाइन फटने का नतीजा है!


1996 की बाढ़ जैसा मंजर
बाल्मीकि चौक और बिलासा चौक सहित पूरे इलाके में पानी भर गया। व्यापारियों के बर्तन, टोकरियां और अन्य सामान पानी में तैरते नजर आए। 1996 की बाढ़ के बाद ऐसा मंजर पहली बार देखा गया, जिसने कारोबारियों को गहरे सदमे में डाल दिया।
ड्यूटी कर्मचारी की सतर्कता से खुला मामला
पानी टंकी पर तैनात कर्मचारी ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए नगर निगम और अमृत मिशन के अधिकारियों को सूचित किया। जांच में पता चला कि मोटे पाइपलाइन से पानी टंकी में चढ़ाया जा रहा था, जो फट गया और बाजार में तबाही का कारण बना।
भविष्य के लिए चिंताएं बढ़ीं
घटना ने अमृत मिशन की गुणवत्ता और प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि ऐसा हादसा रिहायशी इलाके में होता, जहां छोटे बच्चे रहते हैं, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।
प्रशासन की लापरवाही उजागर
घटना से नगर निगम और अमृत मिशन के कामकाज की पोल खुल गई है। योजनाओं की शुरुआती अवस्था में ही ऐसी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
