
बिलासपुर,,, जिले में नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा और उनके इंजीनियर भाई पुष्पराज मिश्रा के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है! जहाँ तहसीलदार ने आरोप लगाया है! कि सरकंडा पुलिस ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी! और उनके भाई के साथ मारपीट भी की!


घटना की शुरुआत: आधी रात में रोका पुलिस ने
16 नवंबर की रात 2:10 बजे नायब तहसीलदार अपने पिता और भाई के साथ बाइक से घर लौट रहे थे! उसी समय अशोक नगर DLS कॉलेज के पास पुलिस ने उन्हें रोका! और गाली-गलौज और दुर्व्यवहार के बाद उन्हें थाने ले जाया गया!

वहीं उनके इंजीनियर भाई ने थाने में पुलिस की हरकतों का वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल पुलिस ने छीन लिया गया! और वीडियो डिलीट कर दिया गया!
पुलिस का दावा: नशे में उत्पात मचाया
पुलिस का कहना है! कि नायब तहसीलदार के इंजीनियर भाई ने गाली-गलौज की और पुलिसकर्मियों को धमकाया! आरोप लगाया कि वे नशे में थे! और उन्होंने थाने में हंगामा किया! पुलिस ने मेडिकल जांच का प्रयास किया! लेकिन इसका विरोध किया गया!

कलेक्टर से की शिकायत, फिर भी दर्ज हुई FIR
घटना के दौरान इंजीनियर भाई ने रात में कलेक्टर अवनीश शरण को फोन किया! कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद दोनों को सुबह 4 बजे छोड़ा गया! इसके बावजूद पुलिस ने बाद में उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी!
कनिष्ठ अधिकारी संघ ने खोला मोर्चा
इस घटना के बाद कनिष्ठ अधिकारी संघ ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है! वे थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं!
SP का बयान: निष्पक्ष जांच के निर्देश
SP रजनेश सिंह ने मामले की जांच एडिशनल SP को सौंपने की बात कही है! उनका कहना है! कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी!
संघर्ष की तस्वीर: सवालों के घेरे में पुलिस की कार्रवाई
घटना ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं! क्या यह वर्दी का दुरुपयोग है!या वाकई नायब तहसीलदार और उनके भाई की गलती? निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
