
बिलासपुर,,, रतनपुर पुलिस को गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने वाले 3 अफगानी महिला समेत तीनों आरोपियों से सोमवार को आईबी ने पूछताछ की! आईबी के अधिकारी दोपहर एक बजे सेंट्रल जेल पहुंचे! यहां तीनों से बारी- बारी बंद कमरे में पूछताछ की! एक घंटे तक चली पूछताछ में अधिकारियों ने उनके भारत आने का उद्देश्य, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ आने की वजह समेत कई सवाल किए! महिला से पूछताछ करते समय दोनों युवक को कमरे के बाहर बिठाया गया था! बता दें! कि दो दिन पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बिलासपुर SP रजनेश सिंह को अफगानिस्तान मूल के तीन लोगों के छत्तीसगढ़ के बेलगहना क्षेत्र में घूमने की खबर दी थी!ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़े होने की आशंका पर रतनपुर में ACCU और थाने की टीम ने नाकेबंदी कर उनकी कार को रुकवाने का प्रयास किया! लेकिन, वे भैरवबाबा मंदिर तिराहे पर लगे चेंकिंग पाइंट का स्टॉपर उड़ाते हुए तेज रफ्तार से भागे! ASP और थाना प्रभारी ने उनका पीछा किया! जहाँ कोनी थाना क्षेत्र के गतौरी में ट्रक को सड़क के बीच अड़ाकर उनकी कार को रोका गया! इसके बाद उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
