
बिलासपुर,,, NTPC सीपत से होने वाले राखड़ परिवहन में हर महीने करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है! प्लांट से रोजाना निकलने वाली करीब 600 ट्रक ओवरलोड होती हैं! ट्रांसपोर्टर और NTPC के अधिकारी मिलीभगत कर अपनी जेब भरते जा रहे हैं! और दूसरी तरफ राज्य सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है! ओवरलोड की आड़ में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे क्षेत्रीय ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन सीपत ने कार्रवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है!

बिलासपुर प्रेस क्लब में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष शत्रुहन लास्कर ने बताया की NTPC में राखड़ परिवहन का टेंडर हासिल करने वाली सभी कम्पनियां ओवरलोड के इस गोरखधंधे में शामिल हैं! प्लांट में करीब 1500 गाड़ियां चल रही हैं! इनमें से हर दिन करीब 600 गाड़ियों में ओवरलोड राखड़ होता है! एक ट्रक में औसतन 55 टन राखड़ का परिवहन करना है! जबकि ये गाड़ियां 75 से 80 टन रोजाना लेकर जा रही हैं! इसके लिए बाकायदा ट्रक की बॉडी में दो फीट तक ऊंचाई बढ़ाई गई है!

जो कि परिवहन नियमों के खिलाफ है! इस अतिरिक्त वजन का भाड़ा ट्रांसपोर्टर बिल पेश कर NTPC से ले रहा है! NTPC प्रबंधन के अधिकारी भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं! यही कारण है! कि ओवरलोड की जानकारी होने के बाद भी बिना किसी पूछताछ के बिल स्वीकृत किए जा रहे हैं! जबकि उन्हें अच्छी तरह पता है! कि टेंडर के नियमों के अनुसार गाड़ियां अंडरलोड होनी चाहिए! इतना ही नहीं प्रबंधन से मिलीभगत का आलम यह है! कि ट्रांसपोर्टर फर्जी बिल लगाकर पेमेंट ले रहे हैं!
अध्यक्ष लास्कर ने बताया कि उनका संगठन पिछले दो महीने से ओवरलोड गाड़ियों पर कार्रवाई व ट्रांपोर्टर का लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है! उनके आंदोलन को क्षेत्र के सरपंच, जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीणों का समर्थन मिल रहा है! उन्होंने बताया कि आश्वासन देने के बाद भी जिला व पुलिस प्रशासन ने ओवरलोड गाड़ियों पर कोई कार्रवाई नहीं की! सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है! इसके बाद भी अगर प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जाता है! तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा!
RTO कर रहा हर गाड़ी से 20 हजार की उगाही
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार NTPC प्रबंधन की शह पर चल रहे भ्रष्टाचार को RTO का भी संरक्षण मिल रहा है! RTO कार्यालय ओवरलोड गाड़ियों से जमकर वसूली कर रहा है! हर ओवरलोड गाड़ी के लिए हर महीने 20 हजार रुपए RTO के अधिकारी वसूल कर रहे हैं! यही कारण है! कि तमाम शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती!
सड़कों की हालत हो गई बदहाल हो रहे लगातार हादसे
ओवरलोड राखड़ परिवहन का खामियाजा आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है! क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाली गाड़ियों के कारण सड़कें समय से पहले ही खराब हो जा रही है! सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं! जिनकी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दे रहा! डामर उखड़ने के बाद गाड़ियां चलने से उड़ रही धूल से दूसरे वाहन चालकों को दिखना बंद हो जाता है! इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं! ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है! ओवरलोड का ही असर है! कि पिछले दिनों गतौरा-जयरामनगर पुल टूट गया था! यही हालत बाकि पुल-पुलिया कि भी हो रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.02.01बीएनआई मेला 2026 बना बिलासपुर का उत्सव, व्यापार, झूले, फैशन, स्वास्थ्य, सम्मान और सेवा का संगम, जहाँ आदर्श दंपति, नन्ही प्रतिभाएँ और उद्यमी एक मंच पर चमके, शहर ने परिवार संग खरीदी, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का लिया भरपूर आनंद…
Uncategorized2026.02.01संगठन सृजन के बाद भी खामोश कांग्रेस, धूल, गड्ढे, टैक्स, यूजर चार्ज, धान खरीदी, अपराध से जूझती बिलासपुर की जनता पूछ रही, जब टेंडर शर्तें कागजों में हैं, तो जमीन पर जिम्मेदारी कौन निभाएगा और विपक्ष कब बोलेगा, सवाल कायम…
Uncategorized2026.01.31धान खरीदी का आखिरी दिन बना हॉरर शो: टोकन न मिलने पर किसान चढ़ा हाईटेंशन टावर, अफसरों के हाथ-पैर फूल गए, दो दिन में दो सनसनीखेज कांड—कीटनाशक सेवन और टावर पर आत्महत्या की कोशिश…
Uncategorized2026.01.31एटीएम पर हाथ साफ करने से पहले पकड़ा गया हाथ—सिरगिट्टी पुलिस की मुस्तैदी से बन्नाक चौक इंडिया वन एटीएम तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार; CCTV और मुखबिर की सूचना ने 19 वर्षीय लव जोगी की चोरी की कोशिश पर फेरा पानी…
