
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए! मत्स्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है! जबकि एक अन्य कार्रवाई में एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) R I और पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है! ACB चीफ अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनभर अधिकारियों की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है! 20 नवंबर को मत्स्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिंह को नया रायपुर के इंद्रावती भवन में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ ACB ने पकड़ लिया है! रायगढ़ के सहायक मत्स्य संचालक कार्यालय के एक सब-इंजीनियर ने शिकायत की थी! कि विभागीय कार्य की स्वीकृति के लिए 2 लाख रुपये की मांग की गई थी! शिकायतकर्ता ने रिश्वत नहीं देने का फैसला करते हुए आरोपी को पकड़वाने की योजना बनाई! ACB टीम ने शिकायत के आधार पर सत्यापन किया! और जाल बिछाकर ज्वाइंट डायरेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया! आरोपी के खिलाफ धारा 7 PC एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है!
इसी तरह राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के मामले में ACB ने दूसरी कार्रवाई करते हुए! राजस्व निरीक्षक अश्वनी राठौर और पटवारी धीरेन्द्र लाटा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता संजय दिवाकर ने बताया कि कोरबा के ग्राम जमनीपाली में भूमि खरीदने के लिए सीमांकन की प्रक्रिया के दौरान राजस्व निरीक्षक ने 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी! मोलभाव के बाद पटवारी ने इसे 13,000 रुपये में सौदा तय कर लिया। एसीबी की टीम ने सत्यापन के बाद आज ट्रैप लगाकर इन दोनों को 8,000 रुपये की दूसरी किश्त लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके घरों की भी तलाशी ली जा रही है। इन मामलों में धारा 7 और 12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ एसीबी ने इस कार्रवाई से यह साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
