
बिलासपुर,,, फर्जी मुख्तरनामा तैयार करके हिस्सेदार की जमीन बेचने वाले 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! आरोपियों को न्यायालय ने रिमांड पर भेज दिया है! मामले का विवररण इस प्रकार है! कि मुन्नीबाई पति भगतराम सतनामी उम्र 50 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी जिला बिलासपुर ने लिखित शिकायत की थी! जिसमे ग्राम हरदीकला टोना प.ह.न. 03 खसरा नम्बर 12/1 रकबा 0.3550 भूमि पर उसके अलावा खातेदार बाबूलाल, श्यामलाल भारद्वाज, भैया लाल, सुखम, गुलाबा, पार्वती, कविता के नाम पर दर्ज था! जिसे श्यामलाल ने अन्य खातेदारो के साथ मिलकर बेच दिया है! जमीन के खरीदी बिक्री में मुन्नीबाई के नाम पर फर्जी मुख्तियारनामा का उपयोग करके नंदिता राउत को 309000 रूपये मे बेच दिया गया है! महिला के रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा- 420, 120बी, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबध्द कर मामले को विवेचना कार्यवाही मे लिया गया! विवेचना दौरान आरोपियों के हस्ताक्षर के संबंध मे दस्तावेज का अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ रायपुर से परीक्षण कराया गया। जिसमे अगुंठे का निशान विवादग्रस्त दस्तावेज मे होना लेख किया गया है! विवेचना के साथ साथ आरोपियों की पतासाजी करके हालात से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। इसके बाद बिल्हा पुलिस की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी. आर. टण्डन के मार्गदर्शन थाना स्तर पर टीम गठित करके आरोपियो को हिरासत में लिया गया। इसके बाद थाना लाकर पूछताछ करने से जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि प्रार्थीया की जानकारी के बिना फर्जी मुख्यितयारनामा बनवाकर जमीन को बेचा गया है। इसके बाद 20.11.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर सूचना से वारिसानो को अवगत कराया गया और न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।

आरोपी 👇👇
1.श्याम लाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 39 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2.भैया लाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 40 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3.बाबूलाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 52 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
4 कविता भारद्वाज पति फिरंगी भारद्वाज उम्र 52 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
5.गुलाबा बाई धृतलहरे पति कीर्ति कुमार उम्र 42 वर्ष निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
6 मुन्नी बाई उर्फ सुरूज कुमारी चतुर्वेदी पति धूरबीन उम्र 50 वर्ष निवासी पेण्ड्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
7.पार्वती टण्डन पति रामकुमार टण्डन उम्र 36 वर्ष निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
