
बिलासपुर,,, जिले में लगातार हो रही चोरियों पर बिलासपुर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है! इसी दौरान रतनपुर क्षेत्र में दिनाँक 16.10.2024 को प्रार्थी अभिषेक केंवट निवासी जाली थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 14.10.2024 को प्रार्थी के घर के अंदर आलमारी में रखे चाँदी के जेवर, बाजूबंद, चाबी छल्ला, एक जोड़ी पैर पट्टी, चाँदी का बिछिया व नगदी रकम 3500 रूपये कुल जुमला 18500 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के मुखबीर सूचना पर संदेही राजकुमार सौंरा उर्फ राजा को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जो अभिमन्यू उर्फ मन्नू केंवट के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी राजकुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था व आरोपी अभिमन्यू केंवट घटना दिनांक के बाद से फरार था। जिसकी लगातार पतातलाश की जा रही थी। पुनः मुखबीर द्वारा अभिमन्यू उर्फ मन्नू के घर आने की सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर रवाना किया जो आरोपी को उसके घर में घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया, आरोपी के द्वारा चोरी करना स्वीकार करने से घटना में ताला को तोड़ने में प्रयुक्त लोहे के राड को आरोपी से जप्त कर आरोपी अभिमन्यु केंवट को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

धारा-331(4),303(ए),3(5)
आरोपी 👇👇
1. अभिमन्यु केंवट उर्फ मन्नू केंवट पिता अर्जून केंवट उम्र 22 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
