
बिलासपुर,,, सीपत शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं! लेकिन इन प्रयासों को जमीनी स्तर पर अमल में लाने में लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य संकट में पड़ता नजर आ रहा है! मस्तूरी विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खामियां लगातार उजागर हो रही हैं!


ऐसा ही एक मामला सीपत क्षेत्र के ग्राम बरेली स्थित प्राथमिक शाला से सामने आया है! नवभारत की टीम जब प्राथमिक शाला बरेली की स्थिति का जायजा लेने पहुंची तो वहां शिक्षा व्यवस्था का बेहद चिंताजनक दृश्य देखने को मिला!

स्कूल की एक शिक्षिका रामेश्वरी कैवर्त्य कक्षा में सोती हुई पाई गई, जबकि बच्चे खुद से पढ़ाई करते नजर आए! दूसरी ओर स्कूल की प्रधानपाठिका लक्ष्मी माल्या अपने कार्यालय में बैठकर वीडियो कॉल पर व्यस्त थीं! कक्षाओं के बाहर घूमते हुए बच्चे यह दर्शा रहे थे कि स्कूल में अनुशासन की घोर कमी है! न तो बच्चों पर नजर रखने वाला कोई शिक्षक मौजूद था और न ही उन्हें पढ़ाई की ओर प्रेरित करने वाला! स्कूल में इस तरह की लापरवाही स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता को भी उजागर करती है! नियमित निरीक्षण न होने के कारण शिक्षकों में जवाबदेही की भावना नहीं दिखाई देती!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
