Fri. Oct 16th, 2026

10 हजार दीपो से जगमग होगी जीवन दायनी माँ अरपा, लेजर और लाइट शो से बिखरेगी सतरंगी छटा…छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा देंगे विशेष प्रस्तुति…..

बिलासपुर,,, 23 नवंबर की शाम बिलासपुर और अरपा के तट पर खास नजारा देखने को मिलेगा! शहर में पहली बार लेजर शो देखने को मिलेगा और 10 हजार दीयों से अरपा को जगमग करने की तैयारी है! इस अवसर पर अरपा के दोनों पुल को आकर्षक लाइट से सजाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के अंत में शाम 7 बजे नए रिवर व्यू श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे,जहां 10 हजार दीयें अरपा नदी में छोड़े जाएंगे,लेजर शो और आतिशबाजी से बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 6 बजे से सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग शर्मा म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed