
बिलासपुर,,, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में 3 दिन से दौरा कर रहा हूं! इसके पहले कांकेर में दो दिन रहा! उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ व भारत सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहा हूं! भिलाई में भी समीक्षा की और आज बिलासपुर में SECL कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली है! उन्होंने कहा कि आदिवासियों में एनीमिया की बीमारी ज्यादा नोट की गई है! इसकी जांच के लिए बिलासपुर में आज आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया! इसमें दो- तीन सौ लोगों के नमूने लिए गए! आर्य ने कहा कि बैठक लेकर अनुसूचित जनजाति के विभिन्न यूनियनों से चर्चा की है! यह देखा कि कहीं कोई अन्याय तो नहीं हो रहा है! शोषण तो नहीं किया जा रहा है! विभिन्न खनन परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की क्या स्थिति है, कितने लोगों का पुनर्स्थापना हुआ, बैठक में यह भी जानकारी ली। श्री आर्य ने सीएसआर मद की भी समीक्षा की। राशि किन मदों में खर्च हो रही है, यह जानकारी ली। उन्होंने एस ई सी एल कंपनी के बारे में कहा कुछ अच्छा काम तो हुए हैं लेकिन और ज्यादा काम करने की जरूरत है। एसईसीएल प्रबंधन को आदिवासी बहुल गांवों को गोद में लेकर विकास कार्य करने चाहिए।जिस तरह भिलाई में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम हुए हैं, इस तरह के काम बिलासपुर में किए जाने की जरूरत है। अध्यक्ष ने कहा कि खनन गतिविधियों से आदिवासी लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। उनको ज्यादा नुकसान होता है। उनकी भरपाई कंपनियां कैसे करें,इस पर विचार विमर्श किया गया और निर्देश दिए गए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.18सिम्स में जननी सुरक्षा का सच बेनकाब! प्रसूता को नहीं मिली बेड, निजी अस्पताल भेजने का आरोप, मीडिया पहुंचते ही खुला ‘फुल वार्ड’ का खेल, गरीब परिजन परेशान, सिस्टम पर सवाल, स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत ने फिर खड़े किए गंभीर मुद्दे…
Uncategorized2026.03.18रायपुर के मशहूर राम कृष्ण अस्पताल में मौत का गटर! सफाई के दौरान जहरीली गैस से तीन कर्मचारियों की गई जान, परिजनों का हंगामा, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, रातभर चला बवाल, जांच के आदेश, सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल…
Uncategorized2026.03.184 साल बाद शिकंजा! नशीले कफ सिरप का इंटरस्टेट मास्टरमाइंड दिलीप भाउ कटनी से गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, कई राज्यों में फैला था जाल, अब और बड़े खुलासों की तैयारी तेज…
Uncategorized2026.03.18चकरभाठा थाने में हंगामा! टीआई पर सिख युवक की दाढ़ी खींचकर मारपीट का आरोप, धार्मिक भावनाएं आहत होने से भड़का समाज, एसएसपी से शिकायत, सीसीटीवी जांच शुरू, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल…
