Thu. Oct 15th, 2026

सफलता की कहानी लगरा के ग्रामीणों को पानी की समस्या से मिली निजात,, हैण्डपंप पर निर्भरता हुई खत्म……

बिलासपुर,,,, बिल्हा विकासखंड में स्थित है! ग्राम लगरा जो जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है! इस ग्राम में 403 परिवार रहते हैं!

जल जीवन मिशन आने के पहले गांव के लोगों को शुद्ध पेय जल सम्बंधित समस्या हमेशा बनी रहती थी! लगरा के लोगों को पीने के पानी के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था! बरसात में गंदा पानी निकलने कि समस्या और गर्मी के दिनों में भू जल स्तर में गिरावट की समस्या होने के कारण हैण्डपंप से भी पानी नहीं मिल पाता था!

गांव में हैण्डपंप होने के बाद भी पेयजल संबंधित समस्या बनी रहती थी। परन्तु जल जीवन मिशन के तहत पूरे लगरा गांव में 403 टेपनल कनेक्सन दिए गए हैं और जल जीवन मिशन के तहत 1,15,000 लीटर क्षमता वाली उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है। 5520 मीटर यू.पी. व्ही.सी. पाईप लाइन ग्राम मे बिछाया गया है।
लगरा में जल जीवन मिशन का पानी पहुंचने से लोग खुश हैं। लगरा के लोगों को पेयजल संबंधित समस्या से निजात मिल गया है। हितग्राही श्रीमती राही विश्वकर्मा कहती है कि जल जीवन मिशन से पहले उन्हे पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और अपनी बारी के इंतजार में बहुत समय व्यतित हो जाता था जिससे वे अपने घरेलू कार्य एवं कृषि कार्य करने में पिछड़ जाती थीं और कई महत्वपूर्ण कार्य समय के कमी के कारण चुक जाता था। जल जीवन मिशन के तहत अब घर पर ही टेप नल लगाये जाने से पानी भरने हेतु हैण्डपंप पर निर्भर नहीं होना पड़ता, अब सारा काम सही समय पर हो जाता है।
इसी तरह हितग्राही श्रीमती राजेश्वरी यादव कहती है कि इस योजना से पहले पानी भरने के लिए उन्हें दूसरे मोहल्ले जाना पड़ता था वहां लोगों की भारी भीड़ हुआ करती थी जिसके कारण पानी भरने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी और बहुत थकान हो जाता था, और कभी कभी लड़ाई झगड़ा भी हो जाया करता था परंतु अब जल जीवन मिशन योजना से घर पर ही शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रही है जिससे मैं बहुत खुश हूं। लगरा के ग्रामवासियों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने उनके जीवन स्तर में काफी परिवर्तन लाया है, जहां लोग पहले पेयजल के लिए अपना मुख्य कार्य भी छोड़ देते थे परंतु अब घर पर नल से जल मिल जाने से लोग अपने मुख्य कार्य जैसे कृषि एवं अन्य व्यवसाय आदि पर ध्यान दे पाते है जिससे लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। इस योजना के लिए सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed