
बिलासपुर,,, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे और जमकर ठहाके लगाए!


मुख्यमंत्री ने देश के अन्य प्रांतों से पहुंचे कवियों का स्वागत और अभिनंदन किया। हास्य कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि हरिओम पवार, दिनेश बावरा, शंभू शिखर, सुश्री अनामिका अंबर सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सह अतिथियों ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सरकार चलाने में उनका हमेशा सहयोग मिलता है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में वे सदैव सक्रिय रहते है। मुख्यमंत्री ने श्री साव के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनकी राजनीतिक संघर्ष यात्रा पर अपनी बात रखी। उन्होंने श्री साव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू, किरण सिंह देव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, अनुज शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह मौजूद थे। गौरतलब है उप मुख्यमंत्री अरूण साव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
