
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना में 23 नवंबर 2024 को दर्ज एक गंभीर मामले में संजय ध्रुव, उम्र 25 वर्ष, निवासी नवागांव थाना बिल्हा, को गिरफ्तार किया गया है! आरोपी को बैंक ऑफ इंडिया के ATM मशीन में कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास करने वाला FIR के 48 घंटे के अंदर मामले में पकड़ा गया है! घटना 22 नवंबर 2024 की रात की है! जब अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोपका नयातालाब के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ATM में तोड़फोड़ की गई! और चोरी का प्रयास किया गया! इस संदर्भ में 23 नवंबर को प्राथी सान्तेश मिश्रा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी! जिसके बाद थाना सरकंडा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की!
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में निरंतर विवेचना की गई! आस-पास के CCTIVI फुटेज की जांच से आरोपी की पहचान हुई! आरोपी संजय धुव को उसके गांव नवागांव, बिल्हा से गिरफ्तार किया गया! गिरफ्तार होने के बाद संजय धुव ने पुलिस के सामने अपने मेमोरंडम कथन में अपराध को स्वीकार किया! उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (धारदार हथियार) बरामद की गई! जिसे विधिवत जप्त किया गया है! आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है! जिसके बाद उसे आज, 25 नवंबर 2024 को न्यायालय में पेश किया गया! आरोपी के खिलाफ धारा 303, 62, और 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है!

पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में टीम ने उल्लेखनीय काम किया! विशेष रूप से उप-निरीक्षक रामनरेश यादव, पुलिस सहायता केंद्र मोपका के प्रभारी, प्रधान आरक्षक मोहन मुरली राठौर, और आरक्षक संतोष कुमार राठौर का योगदान सराहनीय रहा! यह घटना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति एक चेतावनी के रूप में देखी जा रही है। ATM जैसी संवेदनशील जगहों पर बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस द्वारा त्वरित और सटीक कार्रवाई ने न केवल आरोपी को पकड़ा बल्कि जनता के विश्वास को भी बहाल किया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
