
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।


साप्ताहिक जनदर्शन में सीपत के रलिया गांव के किसानों ने एनटीपीसी सीपत के राखड़ बांध न0 3 से निकलने वाले पानी से खेतों में दलदल होने की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहंुचे। कलेक्टर ने किसानों की समस्या का समाधान करने आवेदन एसडीएम मस्तूरी हो भेजा। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम हिर्री निवासी रामायण साहू ने पटवारी द्वारा धान का रकबा काटने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम मस्तूरी को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए! ग्राम महमंद में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत कलेक्टर से की गई। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे!
तखतपुर के ग्राम भरारी की श्रीमती कीर्ति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर शौचालय निर्माण की राशि दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने जिला पंचायत को उनका आवेदन सौंपकर निराकरण करने के निर्देश दिए। बिलासपुर तहसील के महमंद गांव में अवैध निर्माण की शिकायत की गइ। बिना लेआउट और लाईसेंस के ठेकेदार द्वारा अवैध प्लॉटिंग किया जा रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। धान खरीदी के संबंध में रकबा घट जाने की कई किसानों ने शिकायत की। उन्होंने तहसीलदारों को उनका आवेदन भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिए।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
