
बिलासपुर,,,, शहर की गंदगी, नाले का पानी और लगातार हो रहे! अवैध रेत उत्खनन से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की जीवन दायिनी अंत:सलिला अरपा नदी का अस्तित्व खतरे में है! और नदी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो गई है! एक ओर जहां शहर की गंदगी और नाले का पानी अरपा को प्रदूषित कर रही है! तो वहीं दूसरी ओर अरपा के उद्गम स्थल की जमीन पर निर्माण होने से नदी का अस्तित्व भी खतरे में आ गया है! और नदी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हैं!

रेत माफियाओं के उत्खनन से खतरे में अरपा नदी
दरअसल, एक समय में अरपा नदी में सालों पानी भरा करती थी! लेकिन आज ये सूखा पड़ा हुआ है! इसमें प्रवाह होने के लिए पानी नहीं है! बदलते मौसम चक्र, दूषित जलवायु, बढ़ते प्रदूषण, रेत माफियाओं के द्वारा अवैध उत्खनन, नदी में हो रही गंदगी, मल-मूत्र, शहरों कस्बों के गंदे पानी का इसमें मिलना, प्रदूषित जल और अन्य ऐसे कई कारक हैं! जो अरपा को अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर कर रहा है!

पानी नहीं रहने से किसान नहीं कर पा रहे हैं!खेती
जहां एक ओर नदी में पानी नहीं है! तो वहीं दूसरी ओर इसमें लगातार रेत उत्खनन हो रही है! जिसके चलते इसके स्वरूप बिगड़ गया है! ये वही अरपा नदी है! जो कभी कल-कल, छल-छल सालो भर बहती थी! जिससे पीने का जल भी मिला करता था! इतना ही नहीं जिले के हजारों किसान खेती के लिए अरपा नदी पर आश्रित थे! आज वो किसान पानी की कमी के कारण खेती नहीं कर पा रहे हैं!

प्रशासन की लापरवाही से बदहाल हुई! अरपा
किसी ना किसी तरह से लगातार नदी का दोहन हो रहा है! जिसके चलते नदी का जल स्तर तो घटा ही है! साथ ही पानी भी दूषित हो गया है! जो शहर के विकास के साथ अरपा के सामने गंभीर समस्या के रूप में उभरी है! बता दें! कि अविभाजित मध्य प्रदेश या छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बन जाने के बाद भी सरकार की ओर से इसके उत्थान के लिए गंभीरता से नहीं लिया गया! इतना ही नहीं दोहन से बचाने के लिए प्रशासन ने भी इसपर ध्यान नहीं दिया!

आज ना केवल बिलासपुर शहर, बल्कि पूरा जिला अरपा नदी के स्वच्छ पानी के लिए तरस रही है! शहर का गंदा पानी नालियों के माध्यम से अरपा नदी में बहाया जा रहा है! हालांकि इसे रोकने के लिए ना तो जिला प्रशासन की ओर से और ना ही नगर निगम इस पर ध्यान दे रही है! हालांकि मीडिया की टीम ने अरपा नदी को स्वच्छ करने की पहल पर नगर निगम अधिकारी से बात करने की कोशिश की, लेकिन वो सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए!
CM साय ने बिलासपुर में श्री राम सेतु मार्ग का किया था, लोकार्पण
49.98 करोड़ रुपए की लागत से तैयार अरपा रिवर व्यू में श्री राम सेतु मार्ग लोकार्पण अवसर पर CM ने कहा कि अरपा मइया केवल एक नदी नहीं! बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति की धारा है! तो दूसरी तरफ प्रशासन ने अरपा को देखते तक नही आते! लोगो का कहना कि जीवन दायिनी माँ अरपा इन दिनों बदहाल हो गई है! यहाँ देवी देवताओं का भी विषर्जन होता है! जिसमे नवरात्र, गणेश पूजा, गौरा गौरी, छट पूजा जैसे विभिन्न प्रकार के लिए उपयोग किया जाता है! आपको बता की अभी तक माँ दुर्गा की विषर्जन का ढांचा अब तक अरपा नदी में तैर रहा है! अरपा नदी किनारे रहने वालो को जान जोखिम में डाल कर गुजर बसर कर रहे है! क्योंकि नदी में गंदगी की वजह से मलेरिया बीमारी फैल रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.02.01नेहरू चौक पर नो एंट्री! धरना-प्रदर्शन के लिए नया ठिकाना खोजने प्रशासन करेगा मंथन, 2 फरवरी को कलेक्टर-एसएसपी संग संगठनों की अहम बैठक…
Uncategorized2026.02.01जांजगीर में रात का आतंक खत्म! राहगीरों पर हमला करने वाला खूंखार गिरोह मुठभेड़ में धराया, पुलिस पर फायरिंग, मास्टरमाइंड के पैर में गोली, 13 घायल मामलों का खुलासा, 8 आरोपी सलाखों के पीछे…
Uncategorized2026.02.01गांधी की पुण्यतिथि पर जाम का पैग! ड्राई डे हटते ही बालोद में खुली शराब दुकान, कांग्रेस का हंगामा, प्रशासन आदेश लेकर डटा, दुकान बंद–खुली का ड्रामा, अब होली पर भी मदिरा बिक्री तय…
Uncategorized2026.02.01मुक्तिधाम की जगह गार्डन, सवा करोड़ खर्च, न बोर्ड न जानकारी, शासन आदेश हवा में उड़ते, अफसर मौन, पार्षद अनजान, मोपका चौक पर सवालों की क्यारी लहलहाई, जवाब ढूंढती रह गई जनता…
