
घायल का सिम्स में चल रहा उपचार
घायलों को उपचार के लिए किया गया है सिम्स में भर्ती पुलिस की सख्ती के बाद भी ऐसी घटनाओं पर नहीं लग पा रहा है अंकुश

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के आगे पुलिस ही नहीं बल्कि हर कोई बेबस नजर आ रहा है! यहां हर दूसरे दिन चाकू बाजी की घटना हो रही है! इसे लेकर नागरिकों में काफी दहशत की स्थिति बनी है! हाल ही में तोरवा थाना क्षेत्र में एक पीड़ित पर चाकू से हमला किया गया है! घायल को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है!
मामला क्या है?
बताया जा रहा है! कि आरोपी पीड़ित विष्णु प्रसाद कुर्मी की बेटी से छेड़छाड़ करता था! जिससे पीड़ित के बेटा और आरोपी दोनों में विवाद हुआ! आरोपी ने इसका बदला लेने के लिए बीच बचाव करने आए पिता पर ही चाकू से हमला कर दिया! घटना के बाद घायल विष्णु प्रसाद कुर्मी ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है!
यहां हुई घटना

पीड़ित ने बताया कि बेटा व्यापार विहार चौक समान लेने गया था! तभी रास्ते में उसे चार-पांच लोगों ने रोक लिए और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी! जानकारी मिलने पर पिता पहुंचा! जिसके बाद बीच बचाव करने लगे! तभी पीछे से एक युवक उसके पीठ पर चाकू गोद दिया! इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए! उस घायल को तुरंत अस्पताल लेकर गया!
छेड़छाड़ को लेकर विवाद
पीड़ित विष्णु प्रसाद कुर्मी ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता था! इस बात को लेकर पीड़ित के बेटे ने आरोपी को समझाने की कोशिश की थी! लेकिन इस समझाने का परिणाम बेहद खतरनाक साबित हुआ! आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए युवक के पिता पर भी चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए!

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! हालांकि, आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है! पुलिस ने इलाके में छानबीन तेज कर दी है! और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है!
अब कड़े कदम उठाने की जरूरत
इस प्रकार की घटनाएं समाज में सुरक्षा की भावना को खत्म कर देती हैं! विशेषकर युवा वर्ग में अपराधियों के बढ़ते हौसले को देखते हुए यह जरूरी हो गया है! कि प्रशासन कड़े कदम उठाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे!
बिलासपुर में हो रही चाकू बाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं! अपराध जो अपराधियों के मनोबल को और बढ़ा रही हैं! ऐसे में सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार और पुलिस विभाग को गंभीर कदम उठाने की जरूरत है! ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके!
चाकूबाजी, घायल दो युवक सिम्स में भर्ती
बिलासपुर न्यायधानी में फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है जहां दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया! एक की हालत गंभीर बताई जा रही है! यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयराम नगर का है! जहां दो युवकों पर अज्ञात लोगों ने बेरहमी से वार करते हुए घायल कर दिया!
घायल युवक सुरेन्द्र सेन और युधिष्ठिर यादव को सिम्स में भर्ती कराया गया! जहाँ एक युवक की स्थिति ठीक तो दूसरे को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया है! मिली जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते यह मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
