
बिलासपुर,,, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे! पटेल ने आज सेंदरी और रतनपुर का दौरा किया! स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया! समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली!


उनके कार्यों की सराहना की। रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ओटी का उद्घाटन किया! इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे!

मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल सबसे पहले सेंदरी के स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे! उन्होंने दसवीं कक्षा के बच्चों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया! उन्होंने बच्चों से पूछा कि देश के राष्ट्रपति कौन हैं!

बच्चों द्वारा राष्ट्रपति के बारे में पूरी जानकारी देने पर खुशी जताई! उन्होंने बच्चों से एसएचजी के बारे में भी पूछा! उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने कहा! बच्चों को राजभवन आने का न्योता भी दिया! इसके बाद उन्होंने समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली!

महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की! उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं! उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है! परिवार और समाज में उनका सम्मान बढ़ गया है! उन्होंने स्कूल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी जायजा लिया! यहां सिकल सेल, बीपी, शुगर जांच सहित अन्य जांच की जा रही है! स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए लोगों से चर्चा की! मितानिनों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली! उन्होंने स्कूल परिसर में बादाम का पौधा लगाया!
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ऑपरेशन थिएटर का भी उद्घाटन किया! उन्होंने अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र को भी देखा! फिलहाल यहां 9 बच्चे भर्ती हैं! उन्होंने 1 साल के बच्चे वासु कुमार बैगा की माता से वासु के बारे में जानकारी ली! इसी प्रकार सोनपुरी से आए नन्हें बच्चे लोकेश कुमार यादव की माता से भी चर्चा की! उन्होंने बच्चों के पोषण आहार के बारे में भी पूछा! उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे बलदाऊ प्रसाद शिव कुमार यादव सहित अन्य को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया! अब इन्हें 5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी! उन्होंने अस्पताल में अन्य वार्डों को भी देखा! इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा की! इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
