
बिलासपुर,,, जिले के कलेक्टर और S P के दर में गुहार लगा रहा यह पिता अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग कर रहा है! जिसनें जिले के मल्हार पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत दंड दिए जाने की मांग कर रहा है! जिसनें बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या नही की थी! बल्कि उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया था! वही फर्जी सुसाइड नोट बरामद कर पुलिस भी मामले को चलता कर दिया है! कलेक्टर और S P से शिकायत कर प्रार्थी उदय सिंह पिता मनहरण सिंह निवासी ग्राम नेवारी करियताल चौकी मल्हार ने बताया कि उनका बेटा दीपक सिंह मोपका शराब दुकान में सेल्समैन था! जिसकी 22.10.2024 की रात जहर पिलाकर तथा फांसी के फंदे में लटकाकर हत्या की गई थी! तथा फर्जी सुसाइड नोट लिखकर हत्या की वारदात को आत्महत्या दिखाने की साजिश रची गई है! मृतक दीपक की संदिग्ध लाश एक घर की बाड़ी में पेड़ पर लटकी हुई मिली थी!
उक्त घर की पुत्री से दीपक का प्रेम संबंध था! जिसकी वजह से युवती के परिजनों और दीपक के बीच कई बार विवाद भी हुआ था! एक महीने पहले दशहरा के पूर्व युवराज सिंह उर्फ बंटी की हत्या की घटना हुई थी! जिस मामले में उनके बेटे पर संदेह जताया जा रहा था! और अब उनके बेटे दीपक की हत्या कर दी गई है! जिसे किसी शातिर अपराधी द्वारा साजिश पूर्वक अंजाम दिया गया था! लिहाजा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है! वही उन्होंने यह भी अंदेशा जताया है! कि पुलिस बिना जांच के ही युवराज सिंह की हत्या के आरोप में उनके बेटे दीपक सिंह को अपराधी मानकर और दीपक सिंह की हत्या को आत्महत्या मानकर दोनों ही मामले का खात्मा न कर दे! बहरहाल मल्हार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है! जिससे हताश पिता ने दोनों ही मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग जिला एवं पुलिस प्रशासन से की है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
