
बिलासपुर,,,, जिले के तिफरा क्षेत्र में रहने वाले कोयला व्यापारी नरेंद्र कौशिक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी! नरेंद्र लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और उन्होंने अपने सुसाइड नोट में कई लोगों का नाम भी लिखा है! बताया जा रहा है! कि व्यापार में धोखाधड़ी और भारी कर्ज के कारण वह परेशान चल रहे थे! नरेंद्र कौशिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के करीबी माने जाते थे! वे कोयला व्यापार से जुड़े थे! और इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर कारोबार करते थे! सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र ने कुछ कोयला व्यापारियों और अन्य लोगों के खिलाफ लेनदेन से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत सरगांव थाना, मुंगेली S P, और I G तक पहुंचाई थी! उन्होंने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और DGP से भी न्याय की गुहार लगाई थी! लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका!बताया जा रहा है! कि कोयला व्यापार में करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के कारण वह आर्थिक संकट में फंस गए थे! धोखाधड़ी करने वालों ने उनके कोयले और लोडर को बेचकर पैसे हड़प लिए थे! इसके चलते उनका कर्ज बढ़ गया और वह लगातार मानसिक दबाव में थे! मंगलवार को सरगांव में अपनी गाड़ी में बैठकर उन्होंने जहर खा लिया! गंभीर हालत में उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया! लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी मौत हो गई!सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले नरेंद्र ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कुछ लोगों के नाम दर्ज हैं! पुलिस इस नोट को आधार बनाकर मामले की जांच में जुट गई है! फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है! इस मामले ने कोयला व्यापार जगत में सनसनी फैला दी है! पुलिस का कहना है! कि सुसाइड नोट और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी!

फिलहाल खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिली है!आगे की खबर पूरी तरह से जानकारी मिलने के बाद लिखी जाएगी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
