
बिलासपुर,,, जिले भर के शिक्षा व्यवस्था की कमान संभालने वाले जिला शिक्षा अधिकारी का ये हाल है! कि वे छात्र नेताओ को जवाब देने की स्थिति में नहीं है! आप खुद देखिए वे कैसे शासकीय रामदुलारे स्कूल में चल रही शिक्षको की नौटँकी के विरोध में ज्ञापन सौंपने आये NSUI नेता और कार्यकर्ताओं को देख कुर्सी छोड़ भाग रहे!


आंदोलित नेता उन्हें पुकार कर बुला रहे! और वे हाथ हिलाते भाग रहे है! ये और कोई नही जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू है!
NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा और जिलाध्यक्ष अदिति वर्मा के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बुधवार को सरकंडा रामदुलारे स्कूल में चल रही अनियमितता और 3 शिक्षको के खिलाफ नामजद शिकायत का ज्ञापन लेकर जिला शिक्षा कार्यालय पहुचे! आक्रोशित छात्रों की भीड़ देख जिला शिक्षा अधिकारी कुर्सी छोड़कर भाग निकले! आंदोलित छात्रों ने उन्हें सर सर कहकर आवाज दिया तो वे हाथ हिलाकर भागते बने रुके तक नही! सवाल यह उठ रहा है! कि जब छात्रहित की मांग लेकर आने वाले विद्यार्थियों की बात सुनने और उनका सामना करने का साहस नही है!
तो ये जिले के सरकारी और निजी स्कूलों की क्या और कैसे मोनिटरिंग कर रहे!/आप खुद समझ लीजिए! लोग कह रहे कि इसी लिये बिगड़ी बागड़ी शिक्षा व्यवस्था का ये हालात है!
एक नही दो ज्ञापन है! जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा ने जहां स्कूल के प्यून के निर्वाचन ड्यूटी में जाने के कारण स्कूल की सफाई न होने से पूरे परिसर में गन्दगी फैली हुई है! अनियमितता व टीचरों के स्कूल न आने से विद्यार्थियों की पढ़ाई ठप और भविष्य अंधकार में होने और इसके बाद भी व्यवस्था न सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है!
वही प्रदेश अध्यक्ष लक्की मिश्रा ने यहां के तीन शिक्षको पर बच्चों को पढ़ाने के बजाय टाइम बेटाइम स्कूल आने झूठी शिकायत और विद्यार्थियों को आपस मे लड़वा कर इनका वीडियो बना वायरल कर स्कूल की छबि खराब करने वाले ऐसे शिक्षको का अन्यत्र तबादला कर स्कूल का माहौल सुधारने की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
