
बिलासपुर,,,, शहर में देर रात नशे में धुत होकर हंगामा करना अब आम होता जा रहा है! मंगलवार की रात एक काले रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक CG 12 BJ 5770 में सवार दो युवक और दो युवतियों ने लिंक रोड स्थित हेवेन्स पार्क के पास शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया!


स्थानीय लोगों के मना करने पर भी ये बिगड़ैल युवक-युवतियां झगड़ने लगे! घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस और पेट्रोलिंग टीम ने वाहन का पीछा किया! लेकिन आरोपी CSP अमितेश सिंह की गाड़ी को भी नजर अंदाज कर तेज रफ्तार से भाग रहे थे!

जिसे महाराणा प्रताप चौक और मंगला चौक के बीच गौरव पथ पर CSP ने आखिरकार अपनी गाड़ी स्कॉर्पियो के सामने लगाकर उसे रोक लिया गया! पुलिस ने गाड़ी रोकी, तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था! गाड़ी की पिछली सीट पर एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे!

वहीं ड्राइवर सीट के पास बैठी युवती पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगी! दूसरी युवती ने फोन कर अपने भाई को बुलाने और पुलिस को धमकाने की कोशिश की! पुलिस ने चारों को थाने लाया और केवल मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया! हालांकि इस घटना के बाद शहर में चर्चा का विषय यह बना हुआ है! कि आखिर इन युवक-युवतियों की पहचान सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?
देर रात बार, क्लब बन रहा अपराध का कारण……
शहर में देर रात तक खुले रहने वाले बार और क्लब, पैसे वाले रईसजादों और बिगड़ैल युवाओं के लिए अड्डा बन गए हैं! इस तरह की घटनाओं से न केवल कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है! बल्कि अपराध की आशंका भी बढ़ रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
