
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है! जहां एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर वन विभाग में कार्यरत रेंजर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया!
घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के एक होटल की है! आरोपी की पहचान कांकेर में पदस्थ फॉरेस्ट रेंजर विजयंत तिवारी के रूप में हुई है! पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है!
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती..
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विजयंत तिवारी और पीड़ित महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी! पीड़िता, जो पेशे से एक असिस्टेंट प्रोफेसर है! पिछले दो साल से आरोपी के संपर्क में थी! दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई!
होटल बुलाकर दिया वारदात को अंजाम..
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे शादी का वादा किया और भरोसे में लेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए! मंगलवार को आरोपी ने महिला को रायपुर के VIP रोड स्थित होटल बेबीलोन में मिलने बुलाया! वहां उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया!
शादी से पलटा तो पहुंचा जेल..
पीड़िता ने जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया! इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई! शिकायत के आधार पर तेलीबांधा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया!
आगे की जांच जारी..
तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है! पुलिस यह भी जांच कर रही है! कि आरोपी ने अन्य महिलाओं को भी इसी तरह निशाना बनाया है! या नहीं! आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है! और आगे की जांच की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
