
बिलासपुर,,, रेलवे सुरक्षा बल और GRP ने संयुक्त अभियान में अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है! यह गिरोह ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के सामान चोरी करने में सक्रिय था! इनके कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात और अन्य सामान बरामद हुए हैं! मिली जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर 2024 को रायगढ़-बिलासपुर लोकल (गाड़ी संख्या 08737) में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के बैग से सोने का हार, कान की बालियां और चांदी की पायजेब चोरी हो गई थी! पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट बिलासपुर के GRP थाने में दर्ज कराई!

मामला गंभीर होने पर RPF और GRP की संयुक्त टीम ने व्यापक जांच शुरू की! महिला द्वारा बताए गए! हुलिए के आधार पर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए! संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के बाद टीम ने निगरानी बढ़ा दी! 27 नवंबर को सुबह 6:15 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया!
3 आरोपी गिरफ्तार
👇👇👇
1, अमर कुमार मंडल उम्र 35 वर्ष निवासी पाडिया थाना बरियारपुर जिला – मुंगेर,
2, विशाल कुमार पासवान उम्र 36 वर्ष निवासी कुमारपुर थाना बरियारपुर जिला मुंगेर,
3, सदानंद कुमार मंडल उम्र 22 वर्ष निवासी कमरगंज थाना सुल्तानगंज जिला भागलपुर, बिहार!
आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाते थे! गिरोह के सदस्य एक संगठित तरीके से चोरी करते थे!
एक आरोपी महिला को बातों में उलझाता था!
चोरी के बाद वे अगले स्टेशन पर उतर जाते थे।
इनके खिलाफ देशभर में पहले से कई मामले दर्ज हैं…..
1.GRP मिर्जापुर (2018) – धारा 174-A IPCI
2.GRP मिर्जापुर (2017) – धारा 379, 411 IPCI
3.GRP डाल्टनगंज (2021) – धारा 34, 379 IPCI
4.GRP जबलपुर (2012) – धारा 401 IPCI
आरोपियों के पास से चोरी किए गए! सोने का हार, कान की बालियां और चांदी की पायजेब बरामद हुई! जिनकी कुल कीमत 81170 आंकी गई है! तीनों आरोपियों को GRP थाना बिलासपुर में अपराध संख्या 113/2024 के तहत गिरफ्तार किया गया! और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया! जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया!
दूसरा आरोपी बैग को अखबार से ढककर खोलता था!
तीसरा आरोपी स्क्रू ड्राइवर से बैग का लॉक तोड़कर सामान निकाल लेता था!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
