
बिलासपुर,,,, बिलासपुर में लगातार पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के द्वारा चेतना अभियान चलाकर कर लोगो को जागरूक किया गया था! जिसके बाद भी लगातार ठगी का शिकार होते जा रहे है! ऐसा ही एक औऱ मामला सामने आया है! जहाँ सायबर थाने में स्टॉक मार्केट में निवेश का लालच देकर 46 लाख 20 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है! जिसमें टिकरापारा निवासी गुरमीत सिंह पिता करतार सिंह ने बताया है! कि वह एक निजी कंपनी से रिडायर्ड है! जिनके मोबाईल के वाट्सएप में एक अमन मलिक और प्रियंका गर्ग नाम बताने वाले अज्ञात व्यक्तियों ने संपर्क किया और स्टॉक मार्केट में निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया! शुरुआत में 5 हजार, 10 हजार रुपए निवेश के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए गए, जब प्रार्थी पूरी तरह उनके झांसे में आ गया! तो धीरे धीरे बड़ी रकम ट्रांसफर कराए गए! और उनसे 46 लाख 20 हजार रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया! जब प्रार्थी ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने नम्बर बंद कर दिया और कोई जवाब नही दिया गया! मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न मोबाईल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 3 (5)-BNS, 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
