
बिलासपुर,,, जेल में निरुद्ध परिजनों को जमानत दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है! जिसमें एक पटवारी का नाम सामने आ रहा है! मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया शशि बंदे पति स्वर्गीय नरेश बंदे निवासी नंदनी नगर अहिवारा, धमधा जिला दुर्ग ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है! कि मेरे पिता दशरथ भारती साथ में मेरे दो भाई गांव के बलवा, हत्या प्रकरण में जेल में निरूध्द है! उक्त प्रकरण में दुर्ग जिला एवं सत्र न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा हुई है! उक्त प्रकरण में जमानत के लिए मेरे परिवार के रिश्तेदार पारस बेहरा व रजनी बेहरा ने बिलासपुर निवासी से यह कहकर मिलवाया कि वह आपके परिवार के सभी सदस्यों को हाईकोर्ट से जमानत दिलवा देगा! हम सभी उनकी बातों मे आकर उक्त व्यक्ति से मिलने बिलासपुर चले गये उक्त व्यक्ति का नाम कुलदीप पाण्डेय पिता अखिल पाण्डेय उम्र 45 वर्ष निवासी उस्लापुर जिला बिलासपुर है! और वह व्यक्ति पेशे से पटवारी है! और हल्का बिल्हा में पदस्थ है! उसने हम लोगो से कहा कि उनकी हाईकोर्ट के मजिस्ट्रेट से जान पहचान है! मै खुद L.L.B. किया हूं! मै आप लोगो का काम करवा दूंगा! और आपके परिजन जो जेल में निरूद्ध हैं! उन्हे जमानत दिलवा दूंगा! इस काम के लिये बडा वकील करना पडेगा! और
600000 रूपये का खर्च आयेगा हम सभी परिवारजन उक्त व्यक्ति के झांसे में आ गये! और जिसमें छः लाख रूपये में से पहली बार एडवांस बोलकर 1 लाख 50 हजार रूपय लिया! उसके बाद माह सितम्बर 2019 में 49500 रूपये उसके एकाउंट में डाली थी! दो माह बाद कुलदीप पाण्डेय फोन कर बोला कि बेल होने वाली है! करके 2 लाख 50 हजार रूपय बिलासपुर में रजनी बेहरा के घर में कुलदीप पाण्डेय के हाथ में दी थी! जनवरी 2020 में कुलदीप पाण्डेय फोन कर बताता है! कि आपके पापा और भाई का बेल हुआ है! करके 1 लाख 50 हजार रूपये मांगने पर 23.02.2020 को कैलाश ताम्रकार के हाथ से कुलदीप पाण्डेय को दिलवायी थी! तब कुलदीप पाण्डेय कैलाश ताम्रकार के हाथ में बेल पेपर है! बोलकर फर्जी पेपर देकर चला गया था! मेरे पति जो आरक्षक थे! जिनका एक्सीडेंट में निधन हो गया! जिसका ही पैसा आया था! उसी को हमने कुलदीप पाण्डेय को दिया था! जमानत न करा पाने के बाद मेरे द्वारा कुलदीप पाण्डेय से पैसा वापस मांगने पर आज दूंगा कल दूंगा कहकर बात को टालते रहा! और फिर कुछ समय बाद फोन करने पर बोलता है! कि नही दूंगा जो करना है! कर लो! इस धोखाधड़ी से बेबस प्रार्थिया ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है! और पैसे वापस कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है! जिस पर पुलिस ने कुलदीप पाण्डेय के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
