
बिलासपुर,,,बिलासपुर जिले के तिफरा में रहने वाले कोयला व्यापारी नरेंद कौशिक की आत्महत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है! नरेंद्र कौशिक का नाम न केवल व्यपार जगत में जाना पहचाना था! बल्कि वह भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता औऱ बिल्हा के विधायक धरम लाल कौशिक के बेहद करीबी भी थे !

जिसकी मौत के बाद आज सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर का प्रतिनिधि मंडल बिलासपुर संभाग के कमिश्नर एवं आई जी बिलासपुर को ज्ञापन देकर मांग किया कि कुर्मी समाज के युवा कोयला व्यापारी नरेंद्र कौशिक के सुसाइट मामले पर सूक्ष्म एवं निष्पक्ष जांच करा कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों के खिलाफ नरेंद्र कौशिक के सुसाइट नोट एवं पूर्व में पुलिस को दिए! शिकायत अनुसार कार्यवाही किया जाए! पुलिस प्रशासन ने यदि पहले ही इनके शिकायत पर सरगांव व मुंगेली जिला पुलिस कार्यवाही किए रहती तो आज आत्महत्या की नौबत नहीं आती!
अतः इन मामलों में शीघ्र कार्यवाही की मांग पर कमिश्नर एवं आई जी द्वारा कार्यवाही का आश्वासन समाज को दिया गया है! शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर समाज अब उग्र आंदोलन को बाध्य होगा! प्रतिनिधि मंडल में सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, कुर्मी चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार गहवई, प्रदेश सचिव कुर्मी चेतना मंच अधिवक्ता दिलीप कौशिक जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा राजेंद्र कौशिक महिला जिला उपाध्यक्ष गायत्री कौशिक मीडिया प्रभारी अजय कश्यप संगठन सचिव दिनेश कौशिक, बिल्हा ब्लॉक प्रभारी अंबिका कौशिक मनवा कुर्मी समाज बिलासपुर अध्यक्ष तानसेन चंद्रवंशी पुनाराम कश्यप तुलसी कौशिक सतीश कौशिक राजकुमार कौशिक बी पी चंद्रवंशी महेत राम सिंगरौल रामकुमार कौशिक सहित कई लोग शामिल थे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
