
छत्तीसगढ़,,, भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है! हाल ही में ACB ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत छह जिलों में एक साथ छापेमारी कर आय से अधिक संपत्ति मामले में कई सरकारी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कसा! इस छापेमारी में गांजा तस्करी में संलिप्त रेलवे पुलिस के तीन सिपाहियों और रिश्वत लेते पकड़े गए एक सहायक लेखा अधिकारी के ठिकानों पर दबिश दी गई!
GRP सिपाहियों पर कार्रवाई
बिलासपुर जिले में ACB ने तीन GRP (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के सिपाहियों – मन्नू प्रजापति, संतोष कुमार राठौर, और लक्ष्मण गाइन के ठिकानों पर छापेमारी की! ये तीनों सिपाही गांजा तस्करी में लिप्त पाए गए थे! ACB की जांच में खुलासा हुआ कि इन सिपाहियों ने अपनी सरकारी आय से कहीं अधिक संपत्ति इकट्ठा कर रखी थी! छापेमारी के दौरान इनके घरों से लाखों रुपये के आभूषण, अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों में बड़ी धनराशि और अन्य निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए हैं! इन सिपाहियों के खिलाफ पहले भी कई संदेहास्पद गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिल चुकी थीं! लेकिन अब ACB की इस कार्रवाई के बाद उनके खिलाफ सबूत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है! रिश्वतखोरी में लिप्त लेखा अधिकारी कवर्धा जिले में जनपद पंचायत बोड़ला के सहायक लेखा अधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर को एक लाख रुपये की
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया! ACB की टीम ने इन पर नजर रखी हुई थी! और जैसे ही इन्होंने रिश्वत ली, इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया!
राउतकर के खिलाफ छापेमारी में ACB को उनकी संपत्तियों की जानकारी भी मिली है! उनके पास राजनांदगांव और कवर्धा जिलों में कई एकड़ जमीन, प्लॉट और बैंक खातों में भारी रकम होने की जानकारी सामने आई है! यह स्पष्ट हो गया है! कि उन्होंने अपनी आधिकारिक आय से कई गुना अधिक संपत्ति जुटाई है!
भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश
छत्तीसगढ़ में ACB की यह बड़ी कार्रवाई भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों में लिप्त सरकारी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक सख्त संदेश देती है! ACB इन मामलों की गहराई से जांच कर रही है! और सभी बरामद दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है! ताकि इन अधिकारियों और सिपाहियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जा सके!
यह छापेमारी न सिर्फ सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती है! बल्कि यह भी दर्शाती है! कि सरकार और जांच एजेंसियां भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए तैयार हैं! इस प्रकार की कार्रवाइयों से अन्य सरकारी कर्मचारियों को भी यह संदेश मिल रहा है! कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा!
छत्तीसगढ़ ACB की कार्रवाई ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग को और तेज कर दिया है! आय से अधिक संपत्ति और रिश्वतखोरी के मामलों में फंसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करती है! बल्कि आम जनता में भी न्याय और पारदर्शिता की उम्मीदें जागृत करती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.23सट्टा किंग का खेल: रायपुर में बाबू पठान, आशु शर्मा और इमरान का नेटवर्क हावी, दुबई कनेक्शन से करोड़ों की बाज़ी, पुलिस की रेड के बावजूद खाईवाल अब भी फरार और सिस्टम बेबस नजर आया…
Uncategorized2026.04.23फेरो मैंगनीज में घोटाले का खेल, ट्रक चालक बना मास्टरमाइंड, 3 टन माल गायब कर गिट्टी-पत्थर से भर दिए बैग, 48 लाख की चपत लगाकर भागा आरोपी, आखिरकार पुलिस ने अलवर से दबोचकर पूरा खेल किया बेनकाब…
Uncategorized2026.04.2325 हजार में बिकता था सिस्टम, ACB ने पटवारी को सिखाया सबक, जमीन नामांतरण के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी, प्रार्थी ने खेला मास्टर स्ट्रोक, रंगे हाथ पकड़ा गया घूसखोर, अब कानून की गिरफ्त में पहुँचा पूरा मामला…
Uncategorized2026.04.23न्यायधानी के बदाम कांड ने मचाया देशभर में हंगामा, फजीहत से हिली सरकार, मजबूर होकर सीएम विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया 24×7 हेल्पलाइन नंबर, अब शिकायत सीधे पहुंचेगी सचिवालय, अफसरों पर तय समय में कार्रवाई का भी बड़ा दावा किया गया….
