
बिलासपुर,,,चकरभाठा के शराब दुकान के पास चखना दुकान संचालक पर करीब आधा दर्जन युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया! पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है! पुलिस के मुताबिक चकरभाठा बस्ती निवासी सर्विसिंग सेंटर संचालक अजय पाटिल चकरभाठा शराब दुकान में चखना सेंटर का भी संचालन करता हैं! शुक्रवार रात करीब नौ बजे मुकेश धीरज अपने साथियों में साथ वहां पहुँचा और देसी और विदेश शराब दुकान के चखना सेंटर को चलाने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगा! अजय ने जब विरोध किया तो मुकेश और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चखना दुकान संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया! उसके साथियों ने भी मारपीट की! बीच-बचाव करने कोशिश की! इस पर युवकों ने कर्मचारियों से भी मारपीट की! मारपीट और धारदार हथियार के हमले के मामले में चकरभाठा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
