Breaking
7 Mar 2026, Sat

देर रात पुलिस का अवैध बार पर धावा,,, मकान मालिक, संचालक समेत 12 गिरफ्तार,,,SP ने नही चलने दिया रसूखदारो का रसूख, सभी पर अपराध हुई दर्ज….

बिलासपुर,,, रविवार देर रात्रि पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई कर वसुन्धरा नगर में चोरी छीपे हुक्का बार संचालक मकान मालिक समेत एक दर्जन लोगों को गिरप्तार किया है! पुलिस टीम ने बार से शहर के रसूखदार परिवार के बच्चों को भी पकड़ा है! गिरफ्तारी की खबर पर रसूखदार परिवार के लोग बच्चों को बचाने को लेकर जमीन आसमान तक एक कर दिया! लेकिन पुलिस टीम के सामने एक नहीं चली! कार्रवाई में नाबालिग भी पकड़ा गया है! सभी के खिलाफ धारा 4, 21(1) 21(2) और सिगरेट तम्बाकू अधिनिय़म के तहत अपराध दर्ज किया गया है! देर रात कार्रवाई को लेकर अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की विशेष निर्देश और अगुवाई में अभियान चलाया गया!

देर रात्रि पुलिस का धावा

रविवार देर रात्रि मुखबीर की सूचना पर महाराणा प्रताप चौक के पास पुलिस टीम ने वसुन्धरा नगर स्थित एक मकान में धावा बोला! कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि शनिवार की देर शाम पुलिस कप्तान को जानकारी मिली कि वसुन्धरा नगर स्थित मकान में चोरी छिपे अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है! मकान मालिक का नाम अजय कुमार है! खबर पुख्ता होने पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देशानुसार ACCU और सिविल लाइन की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार देर रात्रि वसुन्धरा नगर स्थित अजय कुमार के मकान पर धावा बोला!
काम आयी पुलिस रणनीति
कार्रवाई में मकान मालिक अजय कुमार समेत तीन संचालकों को धर दबोचा गया! बार संचालकों का नाम श्रीकांत प्रजापति, वेदांत शुक्ला, विनोद ठाकुर है! इसके पहले आरोपियों के लिए किसी प्रकार का दबाव बनाया जाता! पुलिस टीम ने सभी की मोबाइल को जब्त कर लिया! इसके अलावा बार में मौजूद नशे के जखीरा को कब्जे में लिया गया!
भारी मात्रा में नशे का जखीरा बरामद कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य रूप से 10 नग हुक्का पाट, हुकाक पाईप, चीलम के अलावा 21 डिब्बा हुक्का अलग अलग फ्लेवर का तम्बाकू, जफरान पान फ्लेवर तम्बाखु का 12 डिब्बा जब्त किया! साथ ही 20-20 किलोग्राम का 8 पेटी चारकोल,एक बोरी टीशू पेपर, एक बोरी फिल्टर हुक्का बार से मिला है। पुलिस टीम ने एक हीटर, कोयला भी कब्जे में लिया है! प्रति घंटा 400 का भुगतान
पुलिस जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान अवैध हुक्का बार के संचालकों ने बताया कि सिगरेट तम्बाखु युक्त फ्लेवर का दाम प्रति घण्टा 400 रूपया लिया जाता है! बार में सभी लोगों को मांग के अनुसार सुविधाओं का लाभ दिया जाता है! राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि मौके से नगद भी बरामद हुआ है!

मकान मालिक 3 संचालक समेत 12 गिरफ्तार

रेड कार्रवाई के दौरान तीन संचालक और मकान मालिक समेत कुल 12 लोगों को दम लगाते पकड़ा गया है! पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है! सभी नशेड़ी शहर के अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले है! आरोपियों के खिलाफ धारा 04, 21 (1), 21 (2), 27 सिगरेट और अन्य तम्बाखु अधिनियम 2003 के तहत अपराध कामय किया गया है!

पकड़े गए आरोपियों का नाम पता ठिकाना

1, श्रीकांत प्रजापति पिता राजा राम प्रजापति उम्र 32 निवासी राजू गांधी चौक कुम्हार पारा थाना सिविल लाइन
2, वेदांत शुक्ला पिता स्व प्रेम नारायण शुक्ला उम्र 32 निवासी दयालबंद नारियल कोठी रोड सिटी कोतवाली
3,विनोद ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी सिंधी कालोनी सिविल लाइन बिलासपुर।
4,प्रिंस कश्यप पिता रविशंकर कश्यप उम्र 25 साल निवासी कुदुदण्ड एसबीटी कालेज के पास सिविल लाइन
5, शौर्य कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 18 वर्ष 3 माह निवासी तेलीपारा आरके बुटहाउस गली कोतवाली।
6,शुभम माखिजा पिता अमित माखिजा उम्र 24 वर्ष निवासी मुक्तीधाम चौक सरकंडा थाना सरकंडा ।
7, अरनव मिश्रा पिता शैलेद्र मिश्रा उम्र 18 वर्ष 3 माह निवासी मुक्ती धाम सरकंडा थाना सरकंडा ।
8,राज कश्यप पिता देवीशंकर कश्यप उम्र 24 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड सीटी सेंटर के बगल मे ।
9,दक्ष कश्यप पिता स्व० अरूण कश्यप उम्र 18 वर्ष 2 माह निवासी तेली पारा नंदू गैरेज के पास सिटी कोतवाली।
10,विनीत ऐलानी पिता शंकर ऐलानी उम्र 22 साल निवासी सरकंडा सीपत चौक बाडी टेम्पलजिग के बगल में।
11,मकान मालिक अजय कुमार
12,और था एक नाबालिग बालक

अवैध कारोबारी और बार संचालकों को चेतावनी
कार्रवाई को लेकर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि निर्धारित समय के बाद यदि बार खुला पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी! पुलिस दिन रात्रि पहरे पर है! आरोपियों के समर्थन में अनावश्यक दबाव बनाने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा! साथ ही अवैध हुक्का बार ही नहीं बल्कि प्रत्येक अवैध कारोबार और कारोबार में शामिल लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा!
खबर के बाद घनघनाया फोन
जानकारी के अनुसार कार्रवाई में शहर के ररूखदार लोगों के बच्चे भी पकड़ाए है! कार्रवाई के घंटे भर बाद लोगों का फोन घनघनाने लगा। बावजूद इसके बिना किसी के दबाव में आए पुलिस ने कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed