
बिलासपुर,,, खनिज विभाग ने आज दूसरे दिन भी रेत,गिट्टी के अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है! विभाग के अधिकारियों ने 2 हाइवा को गिट्टी और 4 ट्रेक्टर रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है! कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों ने आज लगातार दूसरे दिन भी रेत चोरों के खिलाफ कार्रवाई की है! विभाग के अधिकारी सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अभियान चलाया और ग्राम लोधीपारा, कोनी, सेंदरी, कछार, लोफंदी, मंगला, धुरीपारा, लोखंडी, निरतू, घुटकू, सरकंडा, दर्री, सिरगिट्टी मे रेत खदान के साथ खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच भी की! जांच में 2 हाईवा को खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर/गिट्टी और 04 ट्रेक्टर को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया! खनिज विभाग के अधिकारियों ने जप्त वाहनों को पुलिस थाना कोनी एवं सरकंडा के अभिरक्षा में रखा गया है!
वैध अभिवहन पास/रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण सभी 06 वाहन चालकों/मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है! जल्द ही इन वाहन मालिकों पर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी! खनिज विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
