
कील लगा लकड़ी के बत्त्ता से मवेशी पर जानलेवा हमला

बेजा कब्ज़ा कर रायपुर बिरयानी सेंटर का संचालन, नगर निगम के अधिकारी बेपरवाह
बिलासपुर,,, न्यायधानी के शिव टाकीज चौक स्थित रायपुर बिरयानी सेंटर में मवेशी को इस कदर क़ुरतापूर्वक मारा गया! की देखने वालों की रूह कांप उठी! मवेशी को इस कदर मारा की उसके शरीर में कील लगा लड़की का बत्त्ता ही घुस गया! इस क़ुरतापूर्वक घटना को देखने वाले लोगों सहित अन्य लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला है! बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल ने तो घटना कारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग भी रखी है! बीजेपी नेता ने बताया कि शिव टॉकीज चौक पर बना रायपुर बिरयानी सेंटर बेजा कब्ज़ा है! बीजेपी नेता के इस कथन से सोचने वाली बात है! कि नगर निगम जिस तरह से ठेला गुमटी वाले दुकानदारों को उठाकर अतिक्रमण का सफाया कर रही है! तो उसकी नज़र आख़िर शिव टॉकीज चौक स्थित इस रायपुर बिरयानी सेंटर पर क्यों नही पड़ी? पशु क्रूरता अधिनियम के उलंघन करने वाले दोषी के खिलाफ कब कार्यवाही होती है! यह तो पुलिस तय करेगी, लेकिन मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद से बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल ने दोषी पर कार्यवाही कराने की ठान ली है! बीजेपी नेता ने पशु क्रूरता अधिनियम के उलंघन करने वाले रायपुर बिरयानी सेंटर को तत्काल बंद कराकर बेजा कब्ज़ा हटाने की मांग जिला प्रशासन से की है!
बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल ने कहा
इस घटना पर कठोर और कड़ी कार्रवाई प्रशासन को करनी चाहिए! जिससे कि धार्मिक भावना का सम्मान कायम रहे! और इस प्रकार की पशु क्रूरता करने की हिम्मत कोई दोबारा ना कर सके यदि शाशन प्रशासन ऐसी घटना पर संज्ञान लेकर कार्यवाही नहीं करते हैं! तो दुर्भाग्य जनक है! ऐसे व्यक्ति को जो गौ माता को बेरहमी से पिटा जाता है! उसकी सजा इसी जीवन में उसको भुगतनी पड़ेगी, बुरे और गलत कार्य का फल बुरा ही फल मिलेगा चाहे आज नहीं तो कल ईश्वर के घर देर है! अंधेर नहीं पाप और पुण्य सही और गलत अच्छा और बुरा सब यही दिखता है! और भोगना भी पड़ता है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
