
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ जिले के एक स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा को फिर से कलंकित करने वाला मामला सामने आया है! एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज की है! शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार है! और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
शिक्षक की प्रताड़ना से परेशान थी छात्रा
पचपेड़ी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से शिक्षक लगातार छेड़खानी कर रहा था! पहले तो छात्रा शिक्षक की प्रताड़ना से परेशान और तंग थी! डर के कारण अपनी परेशानी परिजनों के सामने खुलकर बता नहीं पा रही थी! जब शिक्षक का हरकत दिनों-दिन बढ़ते गया तब परेशान छात्रा ने हिम्मत जुटाई और परिजनों को शिक्षक की हरकतों के बारे में जानकारी दी! परिजन दूसरे दिन पचपेड़ी थाना पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई! पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल कर रही है!
शिक्षक स्कूल की दीवार फांदकर भाग निकला
पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग आठवीं कक्षा में पढ़ती है! छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है! कि स्कूल के प्रयोगशाला शिक्षक मो. शहजाद उससे छेड़खानी करता है! परिजनों को जानकारी मिलते ही स्कूल पहुंचे, इसी बीच परिजनों को देखते ही आरोपी शिक्षक स्कूल की दीवार फांदकर भाग गया! परिजनों ने इसकी जानकारी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संतोष कोसले को दी! प्रभारी प्राचार्य ने तत्काल ही इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी! दो दिन पहले विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच के लिए पचपेड़ी पहुंचे थे! उन्होंने मामले की जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है! इधर एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने पचपेड़ी थाने में शिकायत की है! शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है! अब आरोपित शिक्षक की तलाश की जा रही है!
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है! कि उन्होंने शनिवार 23 नवंबर को ही पूरे मामले की शिकायत प्रभारी प्राचार्य संतोष कोसले के पास की थी! इसके बाद भी उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई! इधर आरोपी शिक्षक बेखौफ होकर घूम रहा था! प्रभारी प्राचार्य के रवैये को देखते हुए परिजन सीधे पचपेड़ी थाने पहुंचे! जहाँ उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है! मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इस संबंध में जानकारी देने से बचती रही! इधर आरोपित शिक्षक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
