
बिलासपुर,,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अपूर्ण कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा नवीन स्वीकृत आवासो का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं! इस क्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई!
सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित कर योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। और साथ ही प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए! गौरतलब है! कि जिले में वर्तमान में कुल 2016-23 तक पुराने वित्तीय वर्षों में 59,123 आवास स्वीकृत हुए थे जिसके विरुद्ध 54,940 आवास पूर्ण हो चुके है! जबकि 4,183 आवास निर्माणाधीन है। जो की लक्ष्य का 93% पूर्ण करा लिया गया है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 50,660 आवासों का लक्ष्य जिला बिलासपुर को प्राप्त हुआ है जिसके विरुद्ध 41,145 आवासो की स्वीकृति की जा चुकी है शेष बचे आवासो का पंजीयन एवं स्वीकृति कार्य प्रक्रिया में है। इसके अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत द्वारा पीएम जनमन के एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अपूर्ण आवासो को भी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत से जिला समन्वयक एवम् सहायक अभियंता (आवास) साथ ही आवास एवं नरेगा के जनपद स्तरीय टीम सहित ईई एएसडीओ आरईएस एवं समस्त उप अभियंता तकनीकी सहायक उपस्थित रहे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
