
बिलासपुर,,, बेमौसम बारिश से धान के बचाव के लिए सभी केन्द्रों में रखी ढेरियों को तारपोलीन से ढक सुरक्षित कर लिया गया है। हालांकि तेज बारिश नहीं हुई है, केवल बादल छाये हुए हैं। इसलिए धान के भीगने एवं नुकसान की रिपोर्टिंग नहीं हुई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल की बैठक में धान को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों को तारपोलीन सहित धान को सुरक्षित रखने के लिए 3.53 करोड़ राशि का आवंटन पूर्व से जारी कर दिया गया हैं। इसके बावजूद भी किसी स्तर पर लापरवाही सामने आयी, तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जायेगी।
कलेक्टर ने टीएल की बैठक में इसके अलावा अन्य विषयों की समीक्षा करते हुए कहा कि अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर आगे भी कार्रवाई जारी रखा जाए। इस मामले में बड़े प्रकरण दर्ज किए जाएं। वन मण्डलाधिकारी ने बताया कि वन भूमि में अवैध उत्खनन करते पकड़े जाने पर 12 वाहन पकड़े गए और उन्हें राजसात किया गया। आरईएस के ईई ने बैठक में बताया कि स्कूल जतन योजना के अंतर्गत घटिया काम करने वाले ठेकेदारों से फिर से मरम्मत कराया जा रहा है। कलेक्टर ने बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को दिए जाने वाले सभी प्रमाण पत्रों की तैयारियां की भी समीक्षा की और सभी राजस्व अधिकारियों को इसकी कार्य-योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए! उल्लेखनीय है कि जिले की लगभग 2 हजार आंगनबाड़ियों में डेढ़ लाख बच्चे दर्ज हैं। उनका जाति, आय, निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का प्रकल्प जिला प्रशासन ने हाथ में लिया है! बैठक में निगम आयुक्त अमितकुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
