Sun. Nov 1st, 2026

बिना अनुमति के मुख्यालय ना छोड़ें अधिकारी: कलेक्टर….

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। जिसके चलते विधानसभा सचिवालय से सवाल भी आने लगे हैं! समय-सीमा में सवालों का जवाब बनाना और भेजना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है! जिसके मद्देनजर कलेक्टर अवनीश शरण ने समय-सीमा में सवालों का जवाब भिजवाने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं! बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर भी नहीं जाएंगे। आकस्मिक हालात में आहूत किये जाने पर कार्यालयीन समय के बाद एवं अवकाश के दिनों में कार्यालय में उपस्थित होंगे। समय-सीमा में विधानसभा के सवालों का जवाब भेजने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर आरए अधारी को नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed