
बिलासपुर,,, जिले के चुचुहियापारा स्थित शराब दुकान स्थानांतरित होकर पुराना पावर हाउस से देवरीखुर्द मोड़ के मध्य में मेन रोड पर प्रारंभ की गई थी! जो आज भी चल रही है! मेन रोड पर होने के कारण लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति उत्तपन्न होती है! आये दिन राहगिरो से शराब पीकर मारपीट करना आम बात है! दिनांक 01.12.2024 को रात 8.30 बजे मारपीट की जा रही थी! जिसमें कई आमजन एवं गुजरने वाले वाहन चालको के साथ भी मारपीट की गई!


आज जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर जनदर्शन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण अभयनारायण राय के प्रतिनिधित्व में कांग्रेस के पार्षद एमआईसी सदस्य अजय यादव, परदेशी राज, ईब्राहिम खान, कांग्रेस के युवा नेता कमलेश दुबे, राजा व्यास ने जिलाधीश से मांग कि की उक्त अंग्रेजी शराब दुकान को पावर हाउस मेन रोड से स्थानांतरित किया जाये! जिलाधीश ने आश्वासन दिया है! कि परिक्षण कराकर कारवाई करेंगे! प्रतिनिधि मण्डल जिला आबकारी से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौपा गया! अभयनारायण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रात की घटना की जानकारी फोन द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई! उन्होंने तत्काल पुलिस बल भेजा और हंगामा कर रहे लोगो को गिरफ्तार करवाया! कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए स्थानांतरित करने का निर्णय जिला प्रशासन आबकारी विभाग जल्द नहीं लेगा तो जन आंदोलन की रूपरेखा बनाई जायेगी! जो सर्वदलीय होगी
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
