
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर समेत अन्य जिलों के मरीजों को इलाज के एवज में भारी भरकम राशि का करना होता है! भुगतान सरकार और प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल खड़े कर रही! छत्तीसगढ़ के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला ने अपोलो अस्पताल का औचक निरीक्षण किया! इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को इलाज में आ रही समस्याओं पर गहरी नाराजगी जाहिर की! सुशांत शुक्ला को शिकायत मिली थी! कि अपोलो अस्पताल में पात्र मरीजों का आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं हो पा रहा है! जिससे जरूरतमंद मरीजों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है! निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल प्रबंधन से विस्तार से जानकारी ली और कई मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं! मरीजों ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में उचित व्यवस्था नहीं है! और उन्हें इलाज से वंचित किया जा रहा है! कुछ मरीजों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल द्वारा योजना के तहत इलाज में भेदभाव किया जा रहा है! और निजी खर्च पर इलाज कराने का दबाव डाला जा रहा है! इस पर विधायक सुशांत शुक्ला ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए कहा, “आयुष्मान योजना गरीबों और जरूरतमंदों के इलाज के लिए है! अगर इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिलेगा! तो इसका क्या औचित्य है? मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए! उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा मिलीं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी! सुशांत शुक्ला ने यह भी निर्देश दिए कि अस्पताल में इलाज की प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया जाए! ताकि किसी भी मरीज को इलाज से वंचित न रहना पड़े! उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे अस्पताल में इस योजना के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करें और किसी भी
गड़बड़ी की सूचना तुरंत उन्हें दें! विधायक सुशांत शुक्ला का यह सख्त रुख और अस्पताल प्रबंधन को दी गई! चेतावनी निश्चित रूप से जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत भरी खबर है! यह कदम आयुष्मान भारत योजना के सुचारु कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा! इस संबंध में अपोलो के जनसंपर्क अधिकारी देवेश गोपाल का कहना है! कि आयुष्मान योजना को लेकर उच्च स्तर पर शीघ्र ही चर्चा की जाएगी! मरीज को आयुष्मान योजना का लाभ मिलना ही चाहिए! सुशांत शुक्ला विधायक सुशांत शुक्ला ने न्यूजडॉन छत्तीसगढ़ से फोन पर चर्चा करते हुए कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ यहां के लोगों को मिलना ही चाहिए! अपोलो की बिल्डिंग यहां की जमीन पर ही बनी है! इस मामले को लेकर प्रबंधन से चर्चा हुई है! जल्दी आयुष्मान योजना का लाभ मरीज को दिए जाने की सख्त हिदायत भी दी गई है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026सुपारी कांड की चर्चा थमी नहीं, मंडी में फिर भिड़ंत, भाजपा पार्षद और सब्जी कारोबारियों के बीच लेनदेन-रंजिश का बवाल, सिरगिट्टी थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, बंधु मौर्य की रिपोर्ट पर FIR, दूसरे पक्ष की शिकायत जांच के घेरे में…
UncategorizedOctober 19, 2026निजी अस्पताल का कैसा ‘इलाज’, ड्रेसिंग में नवजात का अंगूठा ही काट डाला, मां ने पट्टी खुलते देख पकड़ा राज, अस्पताल में मचा हड़कंप, अब बदनामी का डर या जवाबदेही की बारी?
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
